.

हमले की घटनाओं से नाराज महाराष्ट्र में साढ़े चार हजार डॉक्टर सामुहिक अवकाश पर

महाराष्ट्र में लगभग 4500 रेजीडेंट डॉक्टर रविवार रात आठ बजे से सामूहिक छुट्टी हैं। रेजीडेंट डॉक्टर अपने साथियों पर हुए हमले की वजह से नाराज हैं। उनका कहना है कि हमले को लेकर कार्रवाई नहीं हो रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Mar 2017, 08:36:16 AM (IST)

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में लगभग 4500 रेजीडेंट डॉक्टर रविवार रात आठ बजे से सामूहिक छुट्टी हैं। रेजीडेंट डॉक्टर अपने साथियों पर हुए हमले की वजह से नाराज हैं। उनका कहना है कि हमले को लेकर कार्रवाई नहीं हो रही है।

मुंबई में महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर ने रेजीडेंट डॉक्टरों से मुलाकात की है लेकिन वह अवकाश से लौटने को तैयार नहीं है।

आपको बता दे कि पिछले हफ्ते राज्य में डॉक्टरों पर चार दफे हमले की शिकायत दर्ज कराई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि हिंसक माहौल काम करने के अनुकूल नहीं है। सरकार सुरक्षा के वायदे तो करती है पर उस पर अमल नहीं करती।

और पढ़ें: महिला उत्पीड़न पर मेनका गांधी का भरोसा, ट्विटर #HelpmeWCD पर भेजें शिकायत, जल्द होगी कार्रवाई

रेजीडेंट डॉक्टर की सामुहिक अवकास से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा सकते, इसलिए डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है।

और पढ़ें: Reliance Jio की ये सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी रहेगी फ्री , जानिए क्या है ये