.

President Draupadi Murmu: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पहुंचने वाली हैं द्रौपदी मुर्मू, किया ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यानि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलहातू गांव के दौरे पर आ रही हैं.

15 Nov 2022, 08:54:07 AM (IST)

highlights

. भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रपति श्रद्धांजलि देंगी

. रांची से मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगी

Ranchi:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यानि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलहातू गांव के दौरे पर आ रही हैं. वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति सुबह 8.50 के करीब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल रमेश बैस उनका स्वागत करेंगे. वहीं उलिहातू में सीएम हेमंत सोरेन राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. रांची एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर से मूर्मू उलिहातू जाएंगी. जहां ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी, यह कार्यक्रम करीब 20 मिनट का है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उलिहातू में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद वह सुबह 9.25 के करीब हेलीकॉप्टर से वापिस रांची के लिए रवाना होंगी. जिसके बाद वह रांची से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगी.

यह भी पढ़ें-तेजस्वी यादव ने की नितिन गडकरी की तारीफ, कहा- राजनीति से परे करते हैं काम

झारखंड के 22वां स्थापना दिवस पर अपने ऑफिशियल ट्विटर से ट्वीट कर राष्ट्रपति ने झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा- 

जोहार झारखंड!

राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं!

मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2022


झारखंड से राष्ट्रपति का रिश्ता पुराना
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में 18 मई 2015 को शपथ ली थी और करीब 6 साल तक इस पद पर रहीं. मुर्मू की पहल से ही राज्य के विश्वविद्यालयों में नौ जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग-अलग विभाग बने. राष्ट्रपति बनने के बाद यह मुर्मू का झारखंड का पहला दौरा है.