.

Jharkhand Poll: बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.

15 Nov 2019, 10:32:15 AM (IST)

रांची:

भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस सूची में बीजेपी ने पूर्व मंत्री अपर्णा सेनगुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. अपर्णा को निरसा से टिकट दिया गया है. 2015 में अपर्णा ने बीजेपी का दामन थामा था. लेकिन इससे पहले 2005 में उनके पति और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता सुशांतो सेनगुप्ता की हत्या हो गई थी. जिसके बाद वह सहानुभूति की लहर में विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनी थीं. 

यह भी पढ़ेंः स्टार प्रचारकों की सूची से हटा प्रियंका वाड्रा का नाम, BJP ने लगाया यह आरोप

बीजेपी की तीसरी सूची में जिन्हें टिकट दिया गया है, उन उम्मीदवारों की बात करें तो पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से डॉ. जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गांडेय विधानसभा सीट से जय प्रकाश वर्मा को टिकट दिया है. बीजेपी ने बोकारो से विरंची नारायण, अनुसूचित सीट चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, एसटी सीट सरायकेला से गणेश महाली, चाईबासा से ज्योति भरमार, मझगांव से भूषण पथ पिंगला, खरसावां सीट से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ मुंडा, मांडर विधानसभा से देव कुमार धान, सिसई से दिनेश ओरांव, कोलेबिरा से सुजान मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा है.

बता दें कि बीजेपी ने रविवार को 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसके बाद दूसरी सूची में सिर्फ एक मात्र सीट लोहरदगा सीट का टिकट घोषित किया था. अब तीसरी सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस प्रकार बीजेपी अब कुल 81 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Poll : ताल ठोक रहा महागठबंधन, राजग में बिखराव

अब तक किस पार्टी ने किसे दिया टिकट, देखें पूरी लिस्ट

All Parties Candidate List
विधानसभा सीट बीजेपी कांग्रेस राजद लोजपा झाविमो आजसू झामुमो
राजमहल अनंत ओझा
बोरियो (ST) सूर्या हांसदा
बरहैट (ST) सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा (ST) डेनियल किस्कु
पाकुड़
महेशपुर (ST) मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा (ST) परितोष सोरेन राजेश मुर्मू
नाला सत्यानंद झा बातुल
जामताड़ा वीरेंद्र मंडल
दुमका (ST) श्रीमति लुईस मरांडी अंजुला मुर्मू
जामा (ST) सुरेश मुर्मू
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर बिरेंद्र प्रधान संजय कुमार
मधुपुर राज पालीवाल सहीम खान
सारठ रणधीर सिंह उदय शंकर सिंह
देवघर (ST) नारायण राम दास सुरेश पासवान
पोड़ैयाहाट गजाधर सिंह प्रदीप यादव
गोड्‌डा अमित मंडल संजय प्रसाद यादव फूल कुमारी
महागामा अशोक कुमार भगत संजीव मिश्रा
कोडरमा श्रीमति नीरा यादव
बरकठा डॉ. जानकी यादव
बरही मनोज यादव अरविंद यादव
बड़कागांव बबलू सागर मुंडा रोशनलाल चौधरी
रामगढ़ मोहम्मद नईम अंसारी सुनीता चौधरी
मांडू जेपी पटेल चंद्रनाथ भाई पटेल
हजारीबाग मनीष जायसवाल
सिमरिया (SC) किशुन कुमार दास रामदेव सिंह भोगता मनोज चंद्रा
चतरा (SC) जनार्दन पासवान सत्यानंद भोक्ता
धनवार लक्ष्मण प्रसाद सिंह
बगोदर नागेंद्र महतो रजनी कौर
जमुआ (SC) केदार हाजरा केदार पासवान
गांडेय जय प्रकाश वर्मा दिलीप वर्मा
गिरिडीह निर्भय शाहबादी
डुमरी सुतलान अंसारी
गोमिया गौतम तिवारी लंबोदर महतो
बेरमो योगेश्वर महतो बातुल
बोकारो विरंची नारायण डॉ. प्रकाश सिंह
चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी उमाकांत रजक
सिंदरी इंद्रजीत महतो शैलेंद्र द्विवेदी रमेश साही सदानंद महतो
निरसा अपर्णा सेनगुप्ता
धनबाद राज सिन्हा
झरिया श्रीमति रागिनी सिंह
टुंडी
बाघमारा ढुल्लू महतो संतोष महतो
बहरागोड़ा कुणाल सारंगी हरमोहन महतो
घाटाशिला (ST) लखन मार्डी डॉ. सुनीता
पोटका (ST) श्रीमति मेनका सरदार नरेश मुर्मू
जुगसलाई रामचंद्र सहिस
जमशेदपुर पूर्व रघुबर दास अभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिम पंकज साव
ईचागढ़ साधुचरण महतो विनोद राय
सरायकेला गणेश महाली अनिल सोरेन
चाईबासा ज्योति भरमार चंदामुनी बालमुचु
मझगांव भूषण पथ पिंगला जोसेफ पूर्ति
जगन्नाथपुर मंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर (ST) गुरु चरण नायक सुशीला टोप्पो
चक्रधरपुर (ST) लक्ष्मण गिलुवा रामलाल मुंडा
खरसांवा जवाहर वनरा राम होनहागा
तमाड़ प्रेम साही मुंडा
तोरपा (ST) कोचे मुंडा मार्शल मुंडू
खूंटी नीलकंठ मुंडा
सिल्ली सुदेश महतो
खिजरी (ST) रामकुमार पाहन
रांची सीपी सिंह
हटिया नवीन जायसवाल शोभा यादव
कांके
मांडर देव कुमार धान बंधु तिर्की
सिसई दिनेश ओरांव
गुमला (ST) मिशिर कुजुर भूषण तिर्की
बिशुनपुर (ST) अशोक उरांव चमरा लिंडा
सिमडेगा (ST) सदानंद बेसरा मोहन बडाईक
कोलेबिरा सुजान मुंडा
लोहरदगा सुखदेव भगत रामेश्वर उरांव पवन तिग्गा नीरू शांति
मनिका (ST) रघुपाल सिंह रामचंद्र सिंह राजपाल सिंह
लातेहार (SC) प्रकाश राम
पांकी शशि भूषण महतो देवेंद्र सिंह बिट्टू रामदेव प्रसाद यादव
डाल्टेनगंज आलोक चौरसिया के.एन. त्रिपाठी
बिश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी चंद्रशेखर दूबे शशिरंजन धर दूबे
छतरपुर (SC) श्रीमति पुष्पा देवी विजय राम शशिकांत कुमार
हुसैनाबाद संजय सिंह यादव आनंद प्रताप सिंह शिवपूजन मेहता
गढ़वा सत्येंद्र तिवारी मिथिलेश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर भानु प्रताप साही के.पी.यादव रेखा चौबे