.

Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप की शेड्यूल से लाइव स्ट्रीमिंग तक, यहां जाने सभी डिटेल्स

महिला एशिया कप का आगाज 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में होने जा रहा है. महिला एशिया कप में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

Sports Desk
| Edited By :
28 Sep 2022, 03:33:51 PM (IST)

नई दिल्ली:

Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप का आगाज 1 अक्टूबर से बांग्लादेश में होने जा रहा है. महिला एशिया कप में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, मेजबान, बांग्लादेश, थाईलैंड, मलेशिया (Malaysia) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) टीमें शामिल हैं. वही अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम इस साल महिला एशिया में शामिल नहीं होंगी. 

इस टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान बांग्लादेश महिला टीम (Bangladesh Women's Team) और थाईलैंड महिला टीम (Thailand Women's Team) के बीच 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) अपने पड़ोसी देश श्रीलंका महिला टीम (Sri Lanka Women's Team) से भिड़ेगी. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा हाईवोल्टेज वाला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम (Pakistan Women's Team) के बीच खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक की जगह लेगा ये प्लेयर, पहली बार टी20 में मिला मौका

यहां देखिए महिला एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल:

1 अक्टूबर - मैच 1,  बांग्लादेश बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 (भारतीय समयानुसार)

1 अक्टूबर - मैच 2,  भारत बनाम श्रीलंका - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

2 अक्टूबर - मैच 3, पाकिस्तान बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

2 अक्टूबर - मैच 4, श्रीलंका बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

3 अक्टूबर - मैच 5,  पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

3 अक्टूबर - मैच 6: भारत बनाम मलेशिया - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

4  अक्टूबर - मैच 7,  श्रीलंका बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

4 अक्टूबर - मैच 8, भारत बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

5 अक्टूबर - मैच 9, यूएई बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

6 अक्टूबर - मैच 10, पाकिस्तान बनाम थाईलैंड - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

6 अक्टूबर - मैच 11, बांग्लादेश बनाम मलेशिया - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

7 अक्टूबर - मैच 12, थाईलैंड बनाम यूएई - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

7 अक्टूबर - मैच 13, भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार)

8 अक्टूबर -  मैच 14, श्रीलंका बनाम मलेशिया - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

8 अक्टूबर - मैच 15, भारत बनाम बांग्लादेश - दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार)

9 अक्टूबर - मैच 16,  थाईलैंड बनाम मलेशिया-  सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

9 अक्टूबर - मैच 17, पाकिस्तान बनाम यूएई - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

10 अक्टूबर - मैच 18, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

10 अक्टूबर - मैच 19, भारत बनाम थाईलैंड - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

11 अक्टूबर - मैच 20,  बांग्लादेश बनाम यूएई - सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

11 अक्टूबर - मैच 21, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

13 अक्टूबर - मैच 22, सेमीफाइनल 1 -सुबह 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

13 अक्टूबर - मैच 23, सेमीफाइनल 2- दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

15 अक्टूबर - मैच 24, फाइनल - दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

महिला एशिया कप वेन्यू

महिला एशिया कप के सभी मैच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

महिला एशिया कप का कहां होगा लाइव टेलीकास्ट?

महिला एशिया कप का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा.

महिला एशिया कप 2022 मोबाइल एप लाइव स्ट्रीमिंग

डिजनी+ हॉटस्टार (Disney+Hotstar) मोबाइल एप पर भी महिला एशिया कप का मुकाबला देख सकते हैं.