.

Surya Grahan 2018: 11 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये काम

इसके पहले 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं, 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा था।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 Aug 2018, 01:57:24 PM (IST)

नई दिल्ली:

इस साल का अंतिम और तीसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2018) 11 अगस्त को लगेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। यह 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। इससे पहले 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं, 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा था। बता दें कि यह सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

क्यों होता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी धुरी पर घूमने के साथ-साथ सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। वहीं, चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और वह उसके चक्कर लगाता है। इसीलिए चंद्रमा चक्कर काटते-काटते जब भी सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2018 के इस शुभ संयोग पर कांवड़ जल चढाने से मिलेगा लाभ

कितने बजे लगेगा ग्रहण? 

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक लगेगा। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा। 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्यग्रहण उत्तरी यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

सूर्य ग्रहण पर करने चाहिए ये काम

सूर्य ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। ऐसा करने से इन चीजों पर ग्रहण का कोई असर नहीं होता है। ग्रहण लगने से पहले ही खाना खा लें और पूरा खाना खत्म करें। वहीं, ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: त्वचा की रंगत के हिसाब से सही लिपस्टिक का करें चयन!