X

MS Dhoni: साक्षी के प्यार में ऐसे क्लीन बॉल्ड हुए थे धोनी, यहां देखें अनदेखी Photos

News Nation Bureau New Delhi 04 July 2022, 02:43:35 PM
Follow us on News
Instagram

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और साक्षी (Sakshi) आज के दिन ही शादी के बंधन में बंधे थे. 4 जुलाई 2010 ये वो दिन था जब धोनी और और साक्षी ने देहरादून में शादी की थी. इस दौरान दोनों ने ही अपने करीबियों को ही शादी में शामिल किया था. 

instagram

धोनी (Dhoni) पर बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनी है, हालांकि इस फिल्म में धोनी और साक्षी की लव स्टोरी को दिखाया गया है. लेकिन असल जिंदगी में माही और साक्षी की लव स्टोरी फिल्म से पूरी अलग है. 

instagram

धोनी और साक्षी दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं. इतना ही नहीं दोनों के पिता एक साथ रांची ( Ranchi ) के मेकॉन में काम करते थे. जहां से दोनों के परिवारों के बीच दोस्ती हुई. हालांकि माही और साक्षी रांची में एक ही स्कूल पढ़ें हैं. 

instagram

लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून (Dehradun) में शिफ्ट हो गया. जिसके बाद दोनों की मुलाकात लगभग 10 साल बाद साल 2007 में हुई. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी थी. 

instagram

जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं. और इसी ताज बंगाल में दोनों की एक बार फिर मुलाकात हुई. साक्षी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने उन्हें माही से मिलवाया था.

instagram

इस मुलाकात के बाद दोनों ने मार्च 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था. साक्षी उसी साल मुंबई में हुई धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं

instagram

पहली ही मुलाकात के बाद धोनी ने होटल के मैनेजर दत्ता  (Dutta) से साक्षी (Sakshi) का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी को इस पर यकीन ही नहीं हुआ की इतना बड़ा खिलाड़ी उन्हें मैसेज कर रहा है. और यही से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा. 

instagram

इसके दो साल बाद 2010 में धोनी  और साक्षी ने शादी कर ली. और दोनों ने 2015 में एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम जीवा ( Ziva) है. 

instagram

आपको बता दें कि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ लंदन में हैं धोनी लंदन में ही अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे है. वहीं 7 जुलाई को माही का बर्थडे भी है. 

Top Story