X

PM मोदी देव दीपावली महोत्सव का किया शुभारंभ, लाखों दीयों से जगमगाए मां गंगा के घाट

News Nation Bureau New Delhi 30 November 2020, 10:25:34 PM
Follow us on News
ANI

कार्तिक महीने की पूर्णिमा यानी सोमवार को वाराणसी में धूम-धाम से देव दीपावली मनाई गई. पीएम मोदी ने दीपक जलाकर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया.

ANI

इस बार देव दीपावली गंगा नदी के दोनों किनारों पर 15 लाख दीप जलाए गए. दीपक की रौशनी से पूरा बनारस जगमगा उठा. 

ANI

कार्तिक पूर्णिमा के दिन वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन सदियों से होता चला आ रहा है. कहा जाता है कि इस दिन देवताओं ने शिव की नगरी में दीपावली मनाई थी तब से इसे देव दीपावली कहा जाता है.

ANI

लोगों ने गंगा के किनारे दीये, मोमबत्ती जलाकर देव दीपावली मनाई. 

ANI

देव दीपावली की शाम होते ही काशी के सभी घाटों पर हजारों दीपों की ऐसी आभा बिखरी कि हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए पहुंचा.

ANI

84 घाटों पर 15 लाख दीये एक साथ जगमगा उठे.

ANI

दिव्य, भव्य और खूबसूरत लगी काशी नगरी. देख लोग हुए भाव विभोर.

@myogiadityanath

चेत सिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन किया गया. पीएम मोदी समेत हजारों लोगों ने इसका लुफ्त उठाया.

@myogiadityanath

लेजर शो से रौशन हो उठा गंगा घाट. अद्भुत हुआ नजारा. 

@myogiadityanath

रंगनी रौशनियों से नहाया पूरा बनारस. 

ANI

15 लाख दीये जलने से पूरा वाराणसी हुआ रौशन. 

Top Story