X

फिल्म, वेडिंग डेस्टिनेशन से भारतीय पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में श्रीलंका

News Nation Bureau New Delhi 31 January 2018, 04:09:53 PM
Follow us on News
श्रीलंकन टूरिज़्म

श्रीलंकन टूरिज़्म ने भारतीय पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिये कैंपेन शुरू कर दिया है। जिसके तहत वो भारतीय पर्यटकों को सस्ते टूरिज्म पैकेजेज़ उपलब्ध कराएगा। श्रीलंकन टूरिजम ने 30 जनवरी 2018 को दिल्ली में प्रेस कॉनफ्रेंस कर कहा कि आने वाले दिनों में उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय ट्रेवलर्स को श्रीलंका की तरफ आकर्शित करने का है। इसके साथ ही श्रीलंका वहां की संस्कृति और सभ्यताओं के साथ ही सी-बीच और वहां के व्यंजनों आदि के बारे में भी लोगों को बताएगा। वहां की संस्कृति भारतीय संस्कृति के करीब होने के कारण भी श्रीलंका उम्मीद कर रहा है कि वहां के धार्मिक स्थलों और पुरानी संस्कृतियों के माध्यम से भी भारतीय पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

श्रीलंका से SATTE-2018 में हिस्सा लेने के लिये 52 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल आया है।

श्रीलंका से SATTE-2018 (South Asia’s Leading Travel Show) में हिस्सा लेने के लिये 52 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल आया है। इस दल का प्रतिनिधितिव उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीस्वरा, पर्यटन मंत्री के वरिष्ठ सलाहकार फेलिक्स रॉड्रिगो, और श्रीलंका के टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो के महानिदेशक सुथेश बालासुब्रमनियम कर रहे हैं। श्रीलंका के टूरिजम विभाग ने 30 जनवरी 2018 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा कि आने वाले दिनों में उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा भारतीय ट्रेवलर्स को श्रीलंका की तरफ आकर्षित करने का है।

श्रीलंका टूरिजम प्रमोशन ब्यूरो के मैनेजिंग डाइरेक्टर सुथेश बालासुब्रमनियम

श्रीलंका टूरिजम प्रमोशन ब्यूरो के मैनेजिंग डाइरेक्टर सुथेश बालासुब्रमनियम ने कहा, 'भारत हमारा सबसे बड़ा स्रोत है। हमें लगता है कि भारत के ट्रवेल मार्केट की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं जिसे साधने की ज़रूरत है ताकि लंबे दिनों तक रुकने वाले और ज्यादा खर्च करने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। हमे गहरी आशा है कि भारतीय पर्यटकों के लिये श्रीलंका एशिया का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल बने। श्रीलंका सभी उम्र के पर्यटकों को विभिन्न चीज़ें और अनुभव उपलब्ध कराता है जो हमारे छोटे द्वीप पर फैला हुआ है।

श्रीलंका आज पूरी दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए फेमस है

श्रीलंका आज पूरी दुनिया में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए फेमस है। साल 2017 में श्रीलंका को 'इमरजिंग डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर' और 'एशिया लीडिंग एडवेंचर टूरिस्म डेस्टिनेशन ऑफ द इयर' का अवार्ड भी मिला था। श्रीलंका, अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृति वाला एक ऐसा देश जो आजकल हर पर्यटक का पसंदीदा जगह बना हुआ है। इसकी वजह है खाने के लिए कई तरह के व्यंजन, देखने के लिए अलग-अलग तरह के वन्यजीवों से भरा नेशनल पार्क, खरीदने के लिए तरह-तरह के रत्न-जवारात और घूमने के लिए रोमांचित कर देने वाला समुद्र तट। श्रीलंका इन सभी वजहों से हर मौसम में लोगों के लिए एक फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीस्वरा

भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त चित्रांगनी वागीस्वरा ने कहा- हर साल कई भारतीय श्रीलंका आते हैं, सबसे ज्यादा दूसरे देश से श्रीलंका आने वाले लोगों में भारतीय होते हैं। भारत के लोगों की नजरों में श्रीलंका की अच्छी इमेज बनी हुई है, इसलिए आप सभी श्रीलंका आएं। यकीन मानिए आपको ऐसा नहीं लगेगा कि पैसे खराब हो गए।

इस साल श्रीलंका में 4,40,000 भारतीय सैलानियों को लाने का लक्ष्य है

इस साल श्रीलंका में 4,40,000 भारतीय सैलानियों को लाने का लक्ष्य है। पिछले साल 384628 भारतीयों ने श्रीलका की यात्रा की थी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले हैं। प्रमोशन के लिए हमने गूगल के साथ भी करार किया है। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर एक महीने तक उनका डिसप्ले लगेगा।

63.7% भारतीय टूरिस्ट श्रीलंका में प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए जाते हैं

हाल में ही किए गए एक सर्वे में पता चला है कि 63.7% भारतीय टूरिस्ट श्रीलंका में प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए जाते हैं। 49.83 % शॉपिंग के लिए, 41.64% सी बाथ का आनंद लेने जबकि 32.74 श्रीलंका में स्विमिंग का मजा लेते हैं। वाइल्ड लाइफ का मजा लेने वाले भारतीयों की संख्या 21 प्रतिशत है।

श्रीलंका वेडिंग डेस्टिनेशन, धार्मिक और तीर्थ यात्रा और विश्व प्रसिद्ध सिलोन चाय को बढ़ावा देने के लिए सभी तैयार हैं

श्रीलंका के सुंदर समुद्र तटों और विविध सांस्कृतिक पहलुओं के अलावा, देश में फिल्म पर्यटन, वेडिंग डेस्टिनेशन, धार्मिक और तीर्थ यात्रा और विश्व प्रसिद्ध सिलोन चाय को बढ़ावा देने के लिए सभी तैयार हैं।

Top Story