X

कड़ाके की ठंड की चपेट में शिमला-मनाली, देखें PICS

News Nation Bureau New Delhi 06 January 2018, 02:36:24 PM
Follow us on News
IANS फोटो

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में शनिवार को मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राज्यभर का न्यूनतम तापमान औसतन 2-3 डिग्री से डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कई स्थानों का तापमान हिमांक बिंदू पर है।

IANS फोटो

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सप्ताह भर बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने एजेंसी से कहा, 'हफ्ते भर तक पश्चिमी विक्षोभ की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक मौसम के औसत तापमान से दो-तीन डिग्री नीचे रहेगा।'

IANS फोटो

लाहौल और स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

IANS फोटो

किन्नौर जिले में कल्पा का तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला का तापमान पांच डिग्री और डलहौजी का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IANS फोटो

राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि मनाली में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Top Story