X

शिमला-उत्तराखंड में खूब हुई बर्फबारी, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारे

News Nation Bureau New Delhi 24 January 2018, 08:36:43 AM
Follow us on News
फोटो: ANI

लंबे इंतजार के बाद, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बर्फबारी हुई। यह जाड़े के मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। उत्तराखंड भी बर्फ की चादर में लिपटा दिखा।

फोटो: ANI

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने एजेंसी से कहा कि शिमला और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है। यह शिमला शहर में मौसम की पहली बर्फबारी है। शिमला के पास के पर्यटन स्थल कुफरी और नरकंडा में भी बर्फबारी हुई है।

फोटो: ANI

बर्फबारी की खबर फैलते ही शिमला में पर्यटकों का तांता लग गया। चंडीगढ़ से अपने दोस्तों के साथ आईं आशिमा खन्ना ने कहा, 'यह पहली बार है, जब हम बर्फबारी देख रहे हैं। इंद्र देवता की मेहरबानी है।'

फोटो: ANI

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री और अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां हल्की बर्फबारी हुई। कुफरी और मशोबरा में शिमला की तुलना में अधिक बर्फ पड़ी।

फोटो: ANI

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला की पहाड़ियों पर बर्फ एक-दो दिन टिकेगी। सेब की पैदावार के इलाके जुब्बाल और खारापत्थर में भी बर्फबारी की सूचना मिली है।

फोटो: ANI

अधिकारी ने कहा, 'लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सामान्य बर्फबारी हुई है।' मनाली में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा जिले की धौलाधर पर्वत श्रृंखला बर्फ की ताजी परत से ढंक गई है।

फोटो: ANI

धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश हुई है और सभी जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में बुधवार तक बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया है।

Top Story