X

1 साल के हुए तैमूर अली खान, सैफ-करीना के बेटे की ये तस्वीरें देखी हैं?

News Nation Bureau New Delhi 20 December 2017, 08:28:49 AM
Follow us on News
तैमूर अली खान (फाइल फोटो)

तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के हो गए हैं। बॉलीवुड का शायद ही कोई ऐसा स्टार किड होगा, जिसने जन्म से ही सुर्खियां बटोरी हों। तैमूर जब भी कैमरे के सामने आते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

पिता सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम)

सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ पूरा कपूर खानदान कैमरे की नजरों से दूर दिल्ली के पटौदी हाउस में तैमूर का पहला जन्मदिन शाही अंदाज में मना रहा है। इस पार्टी में सिर्फ खास लोग ही शामिल होंगे।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

बता दें कि करीना ने तैमूर के जन्म से पहले बेबी बंप को खूब फ्लॉन्ट किया था। वह फोटोशूट कराने से लेकर रैंप वॉक और अवॉर्ड्स फंक्शन में भी शामिल होती थीं। सभी ने करीना के इस कदम को सराहनीय बताया था कि वह बेबी बंप की वजह से कैमरे की नजरों से दूर नहीं रहीं।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

तैमूर जन्म के बाद तब चर्चा में आए, जब उनके नाम की घोषणा हुई। 'तैमूर' नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था।

करीना और तैमूर (इंस्टाग्राम)

तैमूर लंग एक मुस्लिम शासक था, जिसका जन्म 8 अप्रैल 1336 में हुआ था। वह सबसे क्रूर शासकों के लिस्ट में शामिल था। तैमूर का एक पैर खराब था, जिस वजह से वह लंगड़ा कर चलता था। इसी कारण उसे तैमूर लंग के नाम से बुलाया जाता था।

करीना और तैमूर (इंस्टाग्राम)

तैमूर लंग एक मुस्लिम शासक था, जिसका जन्म 8 अप्रैल 1336 में हुआ था। वह सबसे क्रूर शासकों के लिस्ट में शामिल था। तैमूर का एक पैर खराब था, जिस वजह से वह लंगड़ा कर चलता था। इसी कारण उसे तैमूर लंग के नाम से बुलाया जाता था।

सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम)

तैमूर अली खान हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी स्टारडम देखकर तो खुद पापा सैफ भी हैरान हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि लोग उसकी तस्वीर देखना पसंद करते हैं। हालांकि दुनिया एक स्वतंत्र बाजार है और यहां जरूरत के मुताबिक चीजें बिकती हैं।

करीना और तैमूर (इंस्टाग्राम)

बता दें कि करीना अपकमिंग मूवी 'वीरे दि वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बावजूद वह तैमूर का पूरा ध्यान रखती हैं। हाल ही में वह शूट के लिए दिल्ली आई थीं, लेकिन अपने साथ तैमूर को भी लेकर आईं। इससे पता चलता है कि वह अपने बेटे का कितना ख्याल रखती हैं।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कपूर खानदान पटौदी हाउस पहुंच चुका है। करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न से पहले की तस्वीरें शेयर की हैं।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों तैमूर कभी पापा सैफ के साथ घुड़सवारी सीखते नजर आ रहे हैं तो वहीं करीना, करिश्मा और सैफ बेटे तैमूर को लेकर ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं। खबरों की मानें तो इस पार्टी में एक और स्टार किड शामिल होगा। जी हां, शाहरुख खान के बेटे अबराम खान। इस लिस्ट में करण जौहर के बच्चों यश और रूही का नाम भी शामिल है।

Top Story