X

PHOTOS: इवांका ट्रंप के शौक जानकार आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

News Nation Bureau New Delhi 29 November 2017, 10:47:21 AM
Follow us on News
इवांका ट्रंप

अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप इन दिनों भारत दौरे पर हैं। हैदराबाद में तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने आईं 36 वर्षीय इवांका अपनी लाइफ को काफी रॉयल तरीके से जीती हैं। आइए हम आपको बताते हैं अमेरिकन बिजनेसवुमन इवांका के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो उन्हें पावरफुल बिजनेसवुमन के साथ फैशन मॉडलिंग इंडस्ट्री में भी खास बनाती है। टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार कोई सैलरी नहीं लेती हैं। उनके पति जारेड कुशनेर भी वरिष्ठ सलाहकार हैं और वो भी कोई सैलरी नहीं लेते हैं।

इवांका ट्रंप पति जारेड कुशनेर के साथ

इवांका को महंगे कपड़े पहनने का बेहद शौक है, वो अपने महंगे कपड़ों के लिए काफी चर्चा में भी रहती हैं। वह अपने ज्यादातर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं।

मैग्जीन की कवर गर्ल भी बन चुकीं हैं इवांका ट्रंप

इवांका देखने में मॉडल जैसी लगती हैं, जिसके लिए वह वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो कई मैग्जीन की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। इवांका पहली बार 16 साल की उम्र में सिक्सटीन मैग्जीन की कवर गर्ल बनी थीं।

इवांका ट्रंप को सेल्फी लेना बेहद पसंद है

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इवांका के इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर काफी फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्हें सेल्फी लेना बेहद पसंद शौक है।

इवांका टेक फ्रेंड्ली हैं

इवांका टेक फ्रेंड्ली हैं। उन्हें एप्पल का फोन काफी पसंद हैं। सोशल मीडिया पर भी वो कई बार आईफोन के साथ फोटो क्लिक करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके खाने पीने से लेकर हर वो चीज वायरल हो रही है, जो उन्हें पसंद हैै।

इवांका परिवार के लिए खुद खाना पकाती हैं

इवांका ट्रंप को देखने के बाद कोई भी नहीं ​कह सकता है कि व​ह तीन बच्चों की मां हैं। वह एकदम स्लिम-ट्रिम और फिट हैं। इवांका अपने परिवार के लिए हर वीकेंड में खुद खाना पकाती हैं

इवांका सीक्रेट डाइट को फॉलो करती हैं

वजन कम करने के लिए इवांका अपने खान-पान को बिल्कुल ही बदल कर रख दिया था।वे अभी भी है अपनी सीक्रेट डाइट को फॉलो करती हैं।

योगा भी करती हैं इवांका

खान-पान के अलावा इवांका ट्रंप खुद को फिट रखने के लिए साइक्लिंग और योगा भी करती हैं।

शिकागो के होटल में खाना बहुत पसंद है

इवांका को शिकागो में बने ट्रंप होटल की 16 वीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में बैठना और वहां का खाना बहुत पसंद है।

Top Story