BIG B का 75वां जन्मदिन: रेखा से राखी तक, इन अभिनेत्रियों के साथ हिट रही अमिताभ की जोड़ी
वैसे तो अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी 1973 में हुई थी, लेकिन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें 'पिया का घर', 'एक नजर', 'बंसी बिरजू', 'जंजीर', 'अभिमान' और 'शोले' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। जया आखिरी बार 'द्रोण' फिल्म में नजर आई थी।
अमिताभ बच्चन ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन जब भी बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जिक्र होता है तो बिग बी की अधूरी प्रेम कहानी जरूर याद आती है। बिग बी के साथ रेखा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। जैसे 'दो अनजाने', 'नमक हराम', 'गंगा की सौगंध', 'मिस्टर नटवरलाल' और 'सिलसिला'। उन दिनों दोनों के अफेयर के चर्चे खूब होते थे, लेकिन फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद इस प्रेम कहानी का अंत हो गया।
अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की लव स्टोरी को आज भी याद किया जाता है। बिग बी और जीनत ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें 'महान', 'दोस्ताना', 'लावारिस', 'डॉन' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों में दोनों ने साथ अभिनय किया। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच करीब तीन साल तक अफेयर था।
परवीन बॉबी अपनी ग्लैमरस अदाओं से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती थीं। 1974 में उन्हें 'मजबूर' फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को मिला। इसके बाद दोनों ने 'दीवार' और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी करीब 8 फिल्मों में साथ काम किया। खबरों की मानें तो परवीन के रिश्ते बिग बी के साथ भी हुआ करते थे। यहां तक कि परवीन ने अमिताभ पर उनका मर्डर करने की कोशिश का आरोप भी लगाया था।
अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा ने 'शराबी, 'गंगा जमुना और सरस्वती', 'जादूगर', 'आज का अर्जुन' जैसी तमाम फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों के अफेयर की चर्चा भी सुर्खियो में रही। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन और जितेंद्र दोनों ही जयाप्रदा को अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन प्रोड्यूसर श्रीकांत से शादी कर उन्होंने सभी का दिल तोड़ दिया था।
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी दोनों ही 80 और 90 के दशक के सबसे कामयाब सितारे रहे हैं। इसके बावजूद दोनों ने सिर्फ तीन ही फिल्मों में साथ काम किया। इनमें 'इंकलाब', 'आखिरी रास्ता' और 'खुदा गवाह' का नाम शामिल है। वहीं 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'बॉम्बे टॉकीज' में दोनों सिर्फ कुछ ही देर के लिए साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
अमिताभ बच्चन के साथ अमृता सिंह ने 'मर्द', 'तूफान', 'जादूगर', और 'अकेला' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया। इनकी जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
बिग बी ने मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ 'गंगा जमुना सरस्वती', 'शहंशाह', 'तूफान' और 'अकेला' सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। मीनाक्षी आखिरी बार फिल्म 'घातक' में नजर आई थीं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई, जिसमें वह बेहद अलग दिख रही थीं।
हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन ने 'दो और दो पांच', 'नसीब', 'सत्ते पे सत्ता', 'देश प्रेमी', और 'नास्तिक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। हेमा अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इस साल उनकी फिल्म 'एक थी रानी ऐसी भी' रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह क्लासिकल डांस शोज भी करती हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं।
वहीदा रहमान आज भी अमिताभ बच्चन की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। बिग बी ने वहीदा के साथ 'कभी कभी', 'रेशमा और शेरा, 'अदालत' और 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह अभी भी बच्चों जैसी शरारती और मजाकिया हैं।
नीतू सिंह और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों 'दीवार', 'अमर अकबर एंथोनी', 'अदालत', 'परवरिश' और 'याराना' में साथ नजर आए। नीतू आखिरी बार 2013 में 'बेशर्म' में नजर आई थीं।
अमिताभ बच्चन ने 'कस्मे वादे', 'कभी कभी', 'काला पत्थर' 'बरसात की एक रात' और 'मुकद्दर का सिंकदर' जैसी फिल्मों में राखी के साथ नजर आए। बता दें कि राखी ने साल 2003 में आखिरी बार 'दिल का रिश्ता' फिल्म में काम किया।
अमिताभ बच्चन की 'कूली' फिल्म में रति अग्निहोत्री थीं। इसके अलावा वह 'कांटे', 'खाकी' और 'देव' फिल्म में बिग बी के साथ नजर आईं। हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही थीं।
किमी काटकर ने 'हम' फिल्म में साथ काम किया था। इसके बाद वह कभी किसी फिल्म में बिग बी के साथ नजर नहीं आईं। उन्होंने 'जुल्म की आंधी' फिल्म में आखरी बार काम किया। फिलहाल वह लाइमलाइट से दूर अपनी फैमिली में बिजी हैं।
वैसे तो राजेश खन्ना को डिंपल का अमिताभ के साथ काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था, इसके बावजूद दोनों ने 'इंसाफ', 'अजूबा' और 'हम कौन है' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। बिग बी ने 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक तमाम हिट फिल्मों में काम किया तो रेखा, जीनत अमान, किमी काटकर, राखी और मीनाक्षी शेषाद्रि सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर किया। इस खास मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन अभिनेत्रियों के साथ अमिताभ की जोड़ी पसंद की गई।
Top Story
-
'गरीबों की सेवा कर उनका कर्ज चुका रहा हूं मैं', महाराष्ट्र के सोलापुर में बोले PM मोदी
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
HP Board 12th Result 2024: हिमाचल बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
-
Lok Sabha Election: चुनाव से पहले इस सीट पर BJP की जीत तय! कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बाम ने ऐन मौके पर नामांकन लिया वापस
-
'भारत का भविष्य तय करेगा 2024 का चुनाव', कर्नाटक के बागलकोट में बोले PM मोदी
-
हैवान बेटे ने पिता के मुंह पर मारे ताबड़तोड़ 25 मुक्के, मन न भरने पर किया ऐसा, VIDEO देख आएगा गुस्सा