X

क्या आप भी नाश्ते में रोज खाते हैं ब्रेड, जानिए क्या है नुकसान

News Nation Bureau New Delhi 04 September 2017, 07:13:06 AM
Follow us on News
ब्रेड के नुकसान

लगभग हर घर में नाश्ते में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रेड अंग्रेजों के साथ भारत आया। खासकर, वैसे लोग जो बेहद व्यस्त रहते हैं, उनके लिए तो इसका महत्व और ज्यादा है। हालांकि, यह जरूर है कि ज्यादातर जानकार इसे स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ज्यादा अच्छा नहीं मानते हैं। फिर भी, इसे मजबूरी कह लीजिए या कुछ और ब्रेड हमारे जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। लेकिन, आज हम आपको बता रहे हैं ब्रेड से जुड़ी वो बाते जो आपकों चौंका देंगी।

ब्रेड को पावरोटी क्यों कहते हैं..

ब्रेड के बारे में हमने काफी कुछ सुना है। मसलन, इसे पैरों से बनाया जाता है, इसलिए इसे पाव रोटी कहते हैं। हालांकि, यह सच नहीं है। 'पाव' दरअसल पुर्तगाल (पोर्चुगीज भाषा) का एक शब्द है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में बनने वाले ब्रेड में नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल का इस्तेमाल होता है। सेंटर फोर साइंस एंड एंवायर्नमेंट (CSE) के अध्ययन की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में तैयार होने वाले ज्यादातर ब्रेड में पोटैशियम ब्रोमेट या आयोडेट का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है।

ब्रेड से बढ़ता है वजन

ब्रेड खाने से बढ़ता है वजन: अगर आप बहुत ज्यादा ब्रेड खाते हैं तो इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, नमक, रिफाइन्ड शुगर और प्रिजर्वेटिव्स के कारण आपका वजन बढ़ सकता है।

पचाने में मुश्किल ब्रेड

पचाने में मुश्किल: ब्रेड में रफेज (रेशे वाली चीज) न के बराबर होता है। इसका मतलब ये हुआ ये बेहद चिकना होता है और इस वजह से हमारी आंत में इसे पचने में काफी समय लगता है। काफी देर तक इसके पेट में पड़े रहने से विषाक्त बनने लगता है और यह कई पेट संबंधी बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

ब्रेड के नुकसान

बलगम बढ़ाता है: ब्रेड में रसायन और एडिटिव्स का भरपूर इस्तेमाल होता है। पानी का संपर्क इसे और चिपचिपा बना देता है। इसे खाने के बाद पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। हमारे शरीर का सिस्टम इसे रोकने की कोशिश करता है और अंतत: बलगम बनाना शुरू हो जाता है।

ब्लड शुगर बढ़ाता है ब्रेड

ब्लड शुगर का लेबल बढ़ता है: ज्यादातर ब्रेड रिफाइन्ड आटा यानि मैदा के बने होते हैं। इसमें ग्ल‍िसेमिक इंडेक्स (ग्लूकोज को प्रभावित करने की क्षमता) ज्यादा होता है। इसकी वजह से खून में शुगर का स्तर बढ़ता है।

ब्रेड के नुकसान

ब्रेड में कार्बन डाइऑक्साइड और ब्रोमाइन जैसी कई चीजें हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। हालांकि, किसी भी प्रकार की रिफाइन्ड वस्तु शरीर के लिए हानिकारक होती है।

Top Story