X

अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार ले डाइट, जानें इसके फायदे

News Nation Bureau New Delhi 20 August 2017, 10:22:03 PM
Follow us on News
ब्‍लड ग्रुप

सही लाइफस्टाइल के साथ हेल्दी खाना भी बेहद जरूरी है। अपने शरीर के हिसाब से ली जाने वाली संतुलित पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इन बातों के अलावा खाने-पीने की आदतों में ब्‍लड ग्रुप का ध्यान रखना भी आवयश्क है। हमारे खान-पान का जुड़ाव ब्लड ग्रुप से भी होता है। ब्‍लड ग्रुप चार प्रकार के होते हैं: ए, बी, एबी और ओ और हम आपको इन्ही के मुताबिक संतुलित आहार लेने के बारे में बताएंगे।

ओ ब्लड ग्रुप

ओ ब्लड ग्रुप के लोगों को अपनी थाली में हाई प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। दाल, मीट, मछली, अंडे, लहसुन, अदरक, चिकन, सैंडविच, ढोकला, इडली को अपनी डाइट में शामिल करें।

ओ ब्लड ग्रुप

ओ ब्लड ग्रुप वाले पालक, बंदगोभी, एगप्लांट, मशरुम, संतरे, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, नारियल, मटर, पीनट बटर से परहेज करें।

ए ब्लड ग्रुप

ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्यून सिस्टम बेहद संवेदनशील होता है, इसलिए अपने खानपान का ख्याल रखें। इस ब्लड ग्रुप के लोग चावल, ओट्स, शाकाहारी खाना, ब्राउन राइस, वीट पास्ता, सोया , नींबू, किशमिश, बेसन का चीला आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

ए ब्लड ग्रुप

इस ग्रुप के लोगों को मीट-चिकन कम खाना चाहिए क्यूंकि इन्हे पचाने में वक़्त लगता है। इन चीजों का सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए केला, नारियल, पपीता, काजू, पिस्ता, बियर, चिकन , अंडे , मछली आदि से परहेज करें।

एबी ब्लड ग्रुप

एबी ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जाता है। जो चीजें ए और बी वालों को परहेज करने के लिए बताई जाती हैं, वही चीजें खाने में इस ग्रुप के लोगों को भी बचना चाहिए। टोफू, सीफ़ूड, बकरी का दूध, अंडे, अखरोट, ओट्स, गोभी, चुकुंदर, खीरा अपनी डाइट में शामिल करें। खाने के कॉम्बिनेशन जैसे दाल-चावल, दाल-रोटी, दलिया, खिचड़ी और ब्राउन राइस का भी सेवन करें।

एबी ब्लड ग्रुप

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कैफीन, शराब , कॉर्न, केले, आम और ब्लैक टी आदि से परहेज करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप

बी ब्लडग्रुप के लोगों को दूसरे ब्लड ग्रुप के मुकाबले ज्यादा परहेज करनी की जरूरत नहीं पड़ती है। आप हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर मीट, अंडे तक का सेवन कर सकते है। आप अपनी थाली में हरी सब्जियां, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट, पनीर, मछली आदि को शामिल कर सकते है।

ब्लड ग्रुप

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कॉर्न, टमाटर, मूंगफली आदि से परहेज करना चाहिए।

Top Story