X

मॉम करीना और डैड सैफ के साथ स्विट्जरलैंड की सैर पर हैं तैमूर, देखें तस्वीरें

News Nation Bureau New Delhi 02 August 2017, 08:36:48 AM
Follow us on News
इंस्टाग्राम फोटो

करीना कपूर और सैफ अली खान के साहबजादे तैमूर अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 7 महीने के तैमूर इस वक्त अपने माता-पिता के साथ स्विट्जरलैंड की सैर पर हैं। बी-टाउन के सबसे मासूम बेबी का यह पहला विदेशी टूर है और उनकी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

इंस्टाग्राम फोटो

हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें सैफ ने उन्हें अपनी गोद में पकड़ा है और उन्हें चूम रहे हैं। इसमें तैमूर बेहद मासूम नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम फोटो

वहीं दूसरी तस्वीर में वह मॉम करीना के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें तैमूर मुस्कुरा रहे हैं और कैमरे के सामने काफी कंफर्टेबल हैं।

इंस्टाग्राम फोटो

स्टाइलिश मॉम और नवाबी खानदान के वारिस तैमूर अली खान की तस्वीर जब भी मीडिया में आती हैं, चर्चा का विषय बन जाती है।

इंस्टाग्राम फोटो

बता दें कि तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। करीना और सैफ की शादी लगभग 5 साल के अफेयर के बाद साल 2012 में हुई थी।

Top Story