X

सोनू निगम का कंट्रोवर्सीज से है पुराना नाता, पढ़ें ये 5 विवाद

News Nation Bureau New Delhi 17 April 2017, 03:42:17 PM
Follow us on News
सोनू निगम

गायक सोनू निगम ने अज़ान पर ट्वीट कर एक बार फिर से विवादों का दामन धाम लिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब सोनू विवादों से घिरे हो, इससे पहले भी सोनू निगम कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं। आइए हम आपको बताते हैं सोनू निगम किन कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में आए।

1. असहिष्‍णुता को लेकर ट्वीट

'असहिष्णुता के कारण निराशा बढ़ने' से संबंधित आमिर खान के बयान पर विवाद गहराने के बाद 2015 में सोनू निगम ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि सभी को यह हक है कि वह विचार रखे, सिवाय एक सेलिब्रिटी के। बहरहाल, यह मेरा विचार नहीं है, क्योंकि मेरे बारे में यह नहीं माना जाता कि मेरा कोई विचार होगा।

2. फ्लाइट में गाने पर विवाद

सोनू निगम पिछले साल जेट एयरवेज में सफर के दौरान फ्लाइट में गाना गाकर विवादों में फंसे थे। सोनू निगम के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवाद हुआ था।

3. राधे मां का समर्थन

सोनू निगम खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां का समर्थन करने के कारण विवादों में फंस चुके हैं। 2015 में सोनू निगम ने टि्वटर पर राधे मां को देवी काली मां का रूप बताया था।

4. किसान की आत्‍महत्‍या

सोनू निगम ने अप्रैल 2015 में किसान के आत्‍महत्‍या मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्‍वास का समर्थन किया था। उन्होंने समर्थन करते हुए ट्वीटर पर एक बड़े मीडिया ग्रुप का वीडियो शेयर किया था और कहा था कि उसमें आवाज डाली गई है और इसे ऐसा रूप दिया गया है कि मामले का आरोप कुमार विश्वास पर लगे। इसके बाद उस मीडिया ग्रुप ने सोनू निगम पर बैन लगा दिया था।

5. म्‍यूजिक कंपनी से विवाद

एक म्‍यूजिक कंपनी से झगड़े के बाद सोनू निगम ने संगीत से रिटायरमेंट की बात की थी। सोनू निगम ने दिसंबर 2013 को दर्जनों ट्वीट्स किए थे। इसके बाद लोगों ने सोनू निगम का सपोर्ट किया था और अपना फैसला वापस लेने के लिए कहा था।

Top Story