X

PHOTOS: शिल्पा शेट्टी ने मनाई अपनी 8वीं शादी की सालगिरह, माने जाते है बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल कपल्स

News Nation Bureau New Delhi 23 November 2017, 12:16:34 AM
Follow us on News
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की ठुमका क्वीन और सबसे स्टाइलिश हीरोइन शिल्पा शेट्टी ने अपनी 8वीं मैरिज एनीवर्सरी मनाई है। 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा ने सोशल मीडिया में पति राज के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- 'मैं तुमसे कल भी प्यार करती थी, मैं तुमसे अब भी प्यार करती हूं और मैं तुमसे हमेशा ही प्यार करती रहूंगी।'

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

उनकी शादी का समारोह काफी भव्य तरीके से किया गया था। शिल्पा शेट्टी की शादी रॉयल अंदाज में हुई थी।

शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

सगाई पर राज ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।

शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

शिल्पा समय बहुत पॉपुलर हो गई थीं जब उन्‍होंने लंदन का रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता था।

शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

शिल्पा ने अपनी शादी में 50 लाख रुपए का लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। वहीं राज ने डिजाइनर शांतनु और निखिल का बनाई हुई शेरवानी पहनी थी।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

शिल्पा और राज की पहली मुलाकात भी लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा परफ्यूम ब्रांड एस-2 का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

पहली मैरिज एनिवर्सरी पर राज ने शिल्पा को 50 करोड़ का अपार्टमेंट गिफ्ट किया था।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ ( इंस्टाग्राम)

राज और शिल्पा का पांच साल का एक बेटा भी है। जिसका नाम है वियान कुंद्रा।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

शिल्पा राज के साथ तमाम तस्वीरें अपने सोशल साइट्स पर शेयर करती रहती हैं।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

शिल्पा की ये पहली शादी और राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। राज ने शिल्पा से पहले साल 2003 में कविता से शादी की थी।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (फोटो- इंस्टाग्राम)

राज और शिल्पा बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल कपल्स में गिने जाते है।

Top Story