X

#DeepVeerWedding: दीपिका को देखते रह गए थे रणवीर सिंह, ऐसे हुई थी उनकी पहली मुलाकात

News Nation Bureau New Delhi 12 November 2018, 11:11:27 AM
Follow us on News
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

बी-टाउन की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने जा रहे हैं। दोनों ही सिनेमा जगत के सबसे महंगे और नंबर वन कलाकार हैं। दीपिका ने शाहरुख खान के साथ साल 2007 में 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में एंट्री मारी तो रणवीर ने साल 2010 यशराज फिल्म्स की मूवी 'बैंड बाजा बारात' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। दोनों ने ही अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया और अपनी अलग पहचान बनाई। इसी बीच 'दीपवीर' की मुलाकात हुई और वह एक-दूसरे को दिल दे बैठे। क्या आपको पता है कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी और कैसे दोनों का प्यार परवान चढ़ा...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात 6 जुलाई 2011 को हुई थी। इसी दिन रणवीर का बर्थडे होता है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका के साथ पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया था। वह बताते हैं, 'मेरा जन्मदिन था और मैं अपने परिवार के साथ डिनर पर गया था। तभी मैंने देखा कि दीपिका भी अपने फ्रेंड्स के साथ वहां आई थीं। मैंने जब उन्हें देखा तो बस यही सोच रहा था कि कोई इतना खूबसूरत कैसे हो लग सकता है। मैंने बात करने की कोशिश भी कि लेकिन तब तक वह वापस जा चुकी थीं।'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

वहीं, दीपिका को भी रणवीर संग पहली मुलाकात याद है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'जब मैंने रणवीर को पहली बार 'बैंड बाजा बारात' में देखा तो मुझे लगा कि वो मेरे टाइप का नहीं है। इसके बाद मेरी उनसे मुलाकात हुई तो मेरी सोच बदल गई। तब मुझे पता चला कि मैं गलत थी।'

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वही वक्त था, जब दीपिका का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ था। वह अपने करियर पर फोकस कर रही थीं। रणवीर भी बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म दे चुके थे। तभी दोनों को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम लीला' मिली। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ता गया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

भले ही रणवीर और दीपिका ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की, लेकिन जब भी दोनों साथ में होते हैं, उनकी केमिस्ट्री साफ जाहिर होती है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फाइल फोटो)

बता दें कि 'राम लीला' के बाद रणवीर और दीपिका ने 'फाइंडिंग फैनी' (2014), 'बाजीराव मस्तानी' (2015) और 'पद्मावत' (2018) में साथ काम किया है।

Top Story