X

B'day: प्राची देसाई ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, 17 की उम्र में बनीं TV की सुपरस्टार

News Nation Bureau New Delhi 12 September 2017, 08:17:56 AM
Follow us on News
प्राची देसाई (इंस्टाग्राम फोटो)

टीवी सीरियल 'कसम से' में बानी वालिया का किरदार निभाकर सभी के दिलों में जगह बनाने वाली प्राची देसाई 12 सितंबर को 29 साल की हो गई हैं। उन्होंने साल 2008 में 'रॉक ऑन' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

प्राची देसाई (इंस्टाग्राम फोटो)

इस वक्त वह गोवा टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आई, मी और मैं', 'अजहर' जैसी फिल्मों में काम किया है।

प्राची देसाई (इंस्टाग्राम फोटो)

बहुत कम लोगों को ही पता है कि गुजरात में जन्मीं प्राची हायर स्टडीज के लिए पुणे गई थीं। लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का लगा कि उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और महज 16 साल की उम्र में टीवी करियर की शुरुआत की।

प्राची देसाई (इंस्टाग्राम फोटो)

'कसम से' के बाद प्राची डांस बेस्ड रिएलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आईं। फिर 'कसौटी जिंदगी की', 'सीआईडी', 'नागिन' और 'द कपिल शर्मा शो' में भी उन्होंने काम किया।

प्राची देसाई (इंस्टाग्राम फोटो)

'रॉक ऑन' से बॉलीवुड में एंट्री के बाद वह दोबारा टीवी पर नजर नहीं आईं। वह साल 2018 में 'उदयन एक्सप्रेस' में नजर आएंगी।

Top Story