PHOTOS: क्वींसलैंड में छुट्टियां बिता रही परिणीति चोपड़ा, तस्वीरें वायरल
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज होने की तैयार है। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री को ऑस्ट्रेलिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'फ्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया' (एफओए) पैनल में पहली भारतीय महिला एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया गया है।
फिलहाल, परिणीति इन दिनों क्वींसलैंड और उत्तरी क्षेत्र के राज्यों में अपनी छुट्टियों का मजा ले रही हैं।
ऐसे में 'इश्कजादे' की अभिनेत्री ने कहा कि वह हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा करती हैं।
परिणीति ने बताया, 'सच कहूं तो मैं यात्रा की शौकीन हूं। मैं बहुत घूमती हूं और हर साल 4 से 5 देशों में घूमने जाती हूं। मैं हर दो महीने में एक नए देश की यात्रा पर जाती हूं। यात्रा करना मेरे लिए बहुत जरूरी है।'
परिणीति ने ब्रिस्बेन की अपनी यात्रा के पहले दिन की शुरुआत लोन पाइन कोआला अभयारण्य जाकर की।
परिणीति ने साउथबैंक पार्कलैंड से अपनी यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने रास्ते में ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इसके साथ ही परिणीति अल्केमी रेस्तरां और बार भी पहुंची।
परिणीति के साथ अर्जुन ने साल 2013 की फिल्म 'इशकजादे' में काम किया था, दोबारा काम करने के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने बताया, 'हम दोनों ही उत्साहित हैं।
अर्जुन (32) ने कहा कि वह परिणीति के काम में वृद्धि को देखने को उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर अर्जुन ने कहा, 'यह बहुत चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
बता दें 'गोलमाल अगेन' में परिणीति अलावा अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तब्बू, नील नीतिन मुकेश और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे मौजूद हैं।
Top Story
-
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका! PMLA कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
-
दिल्ली सीएम केजरीवाल स्वस्थ, AIIMS मेडिकल बोर्ड ने किया हेल्थ रिव्यू
-
हेलीकॉप्टर में फिसलकर गिरी CM ममता बनर्जी, पैर में लगी चोट, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला
-
कांग्रेस के लोग आपको लूटने आएंगे, ये बहुत ही खतरनाक साजिश है, हाथरस में बोले सीएम योगी
-
चॉकलेट बम फटने से भी शुरू हो जाती है CBI, NIA और NSG की जांच, आसनसोल में बोलीं ममता बैनर्जी
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मिली जमानत, सात साल की सजा निलंबित