X

मम्मी की गोद में बैठकर फिल्म की शूटिंग में पहुंचे छोटे पटौदी तैमूर, देखें PHOTOS

News Nation Bureau New Delhi 29 March 2018, 01:22:39 PM
Follow us on News
तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर अपने काम में व्यस्त हो गई है लेकिन वो बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही एक अच्छी मां होने का भी फर्ज निभा रही है। हाल ही में करीना को महबूब स्टूडियो के बाहर बेटे तैमूर को गोद में लिए देखा गया था। हमेशा की तरह तैमूर इस दौरान भी बहुत क्यूट दिख रहे थे।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

इस दौरान करीना जहां ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में दिखीं तो वहीं तैमूर ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आए।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

करीना फिलहाल फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में व्यस्त है। इसमें सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तिलसानिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

बता दे कि 'तैमूर' न सिर्फ अपने क्यूट लुक के कारण इंटरनेट की सनसनी बन चुके है , बल्कि उसका नाम भी काफी चर्चा में रहा है। करीना ने बताया कि पहले उसका नाम 'फैज' रखा जा रहा था।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर तैमूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। उनका पहला जन्मदिन पटौदी हाउस में मनाया गया।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे पर सैफ ने तैमूर को 1.30 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट की थी।

तैमूर अली खान (फोटो-इंस्टाग्राम)

तैमूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड हैं, जो हमेशा सुर्खियो में रहते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

Top Story