X

खूबसूरती की मिसाल ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां अब देखने में ऐसी लगती हैं

News Nation Bureau New Delhi 07 December 2016, 12:12:39 PM
Follow us on News
kajol

बढ़ती उम्र हर किसी के चेहरे पर नजर आ जाती है, लेकिन आप बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों को देखने के बाद इसे एक मिथक ही समझेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की कई साल पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

रवीना टंडन

'पत्थर के फूल' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रवीना टंडन ने 90 के दशक में इन्होंने कई हिट फिल्में दी। लेकिन पहले के मुकाबले वह आज कहीं अधिक खूबसूरत नजर आती हैं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने हिन्दी फिल्मों में एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज की अभिनेत्रियां अपने लिए आदर्श मानती हैं। हिन्दी सिनेमा में माधुरी ने एक प्रमुख अभिनेत्री और सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप उपलब्धियां हासिल कीं। इनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था, यह पूरे देश की धड़कन बन गईं।

काजोल

1992 में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली काजोल को 'बाजीगर' से सफलता मिली। इसके बाद तो जैसे इन्होंने हिट फिल्मों की लाइन ही लगा दी। काजोल की हाल ही मैं आई 'दिलवाले' फिल्म में इन्हें देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि यह वही 20 साल पुरानी काजोल हैं।

रीना रॉय

रीना रॉय 70 से 80 के दशक की मशहूर अदाकाराओं में शुमार हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इन्हें देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि रीना रॉय आज भी लोगों की धड़कन में बसती हैं।

वैजयंती माला

हिन्दी सिनेमा के गोल्डेन पीरियड की फेमस एक्ट्रेस वैजयंती माला 78 साल की हो गई हैं। क्लासिकल डांस में निपुण और दो दशकों से ज्यादा समय तक हिंदी फिल्मों पर राज करने वाली इस अदाकारा को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता है। इनकी खूबसूरती के चर्चे तो आज भी हर गलियों में मशहूर हैं।

बबीता कपूर

बबीता कपूर ने रणधीर कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन अपने दौर में वह सबकी फेवरेट थी। लोग आज भी करिश्मा कपूर में उनकी छवि देखते हैं।

Top Story