B'day: आयुष्मान खुराना रियल लाइफ में भी हैं 'विकी डोनर', जानें और भी facts
बॉलीवुड के दमदार एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। वैसे तो आयुष्मान ने इस साल सफल फिल्में दी हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ खास बातें हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे...
आयुष्मान दिल्ली में आरजे (रेडियो जॉकी) थे। वह बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। एक बार उन्होंने शाहरुख के लिए चिट्ठी लिखी थी, लेकिन वह आज तक उस चिट्ठी को शाहरुख तक नहीं पहुंचा पाए।
आयुष्मान ने पहली फिल्म 'विकी डोनर' (2012) की थी, जिसमें उन्होंने स्पर्म डोनर का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुष्मान ने रियल लाइफ में भी स्पर्म डोनेट किया है। जी हां, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि वह साल 2004 में ये काम कर चुके हैं।
अगर बात करें आयुष्मान की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने लव मैरिज की है। उन्होंने 11 साल के रिलेशन के बाद गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की थी। उस वक्त आयुष एक्टर बनना चाहते थे और यह बात उन्होंने ताहिरा को प्रपोज करते वक्त बताई थी। इस वक्त दोनों के दो बच्चे भी हैं।
हाल ही में आयुष्मान की दो फिल्में रिलीज हुईं। 'बरेली की बर्फी' में आयुष्मान के अलावा कृति सेनन और राजकुमार राव नजर आए थे। वहीं 'शुभ मंगल सावधान' में वह भूमि पेडनेकर के साथ दिखे। आयुष की दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला। वहीं अब वह अपकमिंग मूवी 'शूट द पियानो प्लेयर' की शूटिंग में बिजी हैं।
Top Story
-
Prajwal Revanna Scandal: रेवन्ना को जेडीएस ने किया पार्टी से सस्पेंड, सेक्स स्कैंडल से जुड़े मामले में की कार्रवाई
-
England Squad T20 World Cup 2024 : इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, उन्हें मिली कप्तानी
-
HBSE Haryana Board 12th Result 2024: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम
-
Sunny Deol: कपिल के शो पर सनी देओल ने ऐसा क्या कहा...? सुनकर रो पड़े Lord बॉबी
-
Rohit Sharma Birthday : रोहित के वो 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड जिसने बना दिया क्रिकेट का 'हिटमैन', तोड़ना है नामुमकिन
-
Gold Price Today: दुल्हन के लिए गहने बनवाने का यही है सही मौका! सर्राफा बाजार में जारी गिरावट