X

भूमि पेडनेकर ने 'डकैत लुक' से चौंकाया, ये एक्टर्स भी एक्सपेरिमेंट करने में नहीं है पीछे

News Nation Bureau New Delhi 04 April 2018, 07:17:28 PM
Follow us on News
'सोन चिरैया' में डकैत बनीं भूमि पेडनेकर (ट्विटर)

बॉलीवुड में इन दिनों अपने लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करने का ट्रेंड चल रहा है। 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली भूमि पेडनेकर भी अब इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। अपकमिंग मूवी 'सोन चिरैया' में भूमि का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भूमि कंघे पर बंदूक टांगे और घूंघट से झांकती हुई बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इसमें भूमि के साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी और आशुतोष राणा भी हैं।

डाकू बने सुशांत सिंह राजपूत (ट्विटर)

इसके पहले सुशांत का लुक भी सामने आया था। चंबल के डाकुओं पर आधारित इस फिल्म में सुशांत डाकू के किरदार में नजर आएंगे।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती हैं। इसमें अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। वह वरुण धवन के साथ 'सूई-धागा' में नजर आएंगी। इसमें उन्होंने एक साधारण परिवार की महिला का किरदार निभाया है।

'2.0' में अक्षय कुमार (ट्विटर)

अक्षय कुमार ने '2.0' के लिए जबरदस्त एक्सपेरिमेंट किया है। लंबे-नुकीले दांत, बढ़ी हुईं आईब्रोज... वह किसी शैतान से कम नहीं लग रहे हैं।

'सुपर 30' में ऋतिक रोशन (ट्विटर)

हमेशा फिट नजर आने वाले ऋतिक रोशन भी अपनी अगली फिल्म में डिफरेंट लुक में दिखेंगे। 'सुपर 30' में ऋतिक के लुक ने सभी को हैरान कर दिया है।

Top Story