बर्थडे स्पेशल: आशुतोष राणा ने एक्टिंग के लिए छोड़ा नौकरी का ऑफर, जानें खास बातें
बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेताओं में शामिल आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से करियर शुरू करने वाले आशुतोष का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। 'जख्म', 'संघर्ष' और 'दुश्मन' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था। आइये जानते हैं उनके बारे में खास बातें...
आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। 'संघर्ष' फिल्म में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को हैरान कर दिया था। 'शबनम मौसी' में आशुतोष किन्नर का रोल भी प्ले कर चुके हैं।
क्या आप जानते हैं कि आशुतोष को एक बार सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वह निर्माता निर्देशक महेश भट्ट से मिलने गए थे। उन्होंने परंपरा के अनुसार महेश भट्ट के पैर छुए, लेकिन वो भड़क उठे। महेश को पैर छूने वाले लोग पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने आशुतोष को सेट से बाहर निकलवा दिया। इस हादसे के बावजूद आशुतोष ने हार नहीं मानी।
आशुतोष ने साल 1994 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पढ़ाई की। प्रशिक्षण के बाद उन्हें एनएसडी में नौकरी का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में आने का रास्ता चुना।
वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो साल 2001 में आशुतोष ने एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात 'जयति' फिल्म के सेट पर हुई थी। रेणुका की एक शादी पहले ही टूट चुकी थी। ऐसे में उनके लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था। फिर आशुतोष ने उन्हें भरोसा दिलाया। अब दोनों के दो बच्चे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।
आशुतोष जल्द ही 'मुल्क' फिल्म में नजर आने हैं। इसमें ऋषि कपूर, तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के आनंद सिन्हा हैं।
Top Story
-
नैनीताल में धधक रहा जंगल.. रिहायशी इलाकों को खतरा, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
-
PM Modi आज गोवा और महाराष्ट्र की रैलियों में होंगे शामिल, जानें आज की 6 बड़ी खबरें
-
Jammu Kashmir: रामबन में जमीन धंसने से 50 से अधिक घरों में दिखी दरारें, सड़क संपर्क टूटा
-
Delhi Voting : नोएडा की तर्ज पर अब दिल्ली में भी वोटर्स के लिए भारी छूट, वोट डालने पर इन चीजों पर मिलेगा डिस्काउंट
-
मणिपुर: CRPF बटालियन पर उग्रवादियों ने घात लगाकर किया हमला, 2 जवान शहीद
-
Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, यूपी में बढ़ा तापमान, जानें क्या है अन्य राज्यों का हाल