X

अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा के साथ इन सितारों ने सोशल मीडिया पर दी महिला दिवस की बधाई

News Nation Bureau New Delhi 08 March 2017, 05:03:42 PM
Follow us on News
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'इस महिला दिवस पर प्रत्येक लड़की प्रत्येक महिला का अभिवादन करें।' अनिल कपूर ने अपनी ​पत्नी सुनीता कपूर और दोनों बेटियों को सोनम कपूर, रिया कपूर को महिला दिवस की बधाई दी है और कहा, 'आपने जो कुछ किया और जो कुछ भी कर रहे हो सबके लिए धन्यवाद।'

अमिताभ बच्चन

हर कलाकार ने अपने अंदाज-ए-बयां में महिला दिवस की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर..'उनके' बिना यहां 'हीरो' भी 'जीरो' है।'

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने महिला दिवस पर कहा, 'मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वे एक-दूसरे का सम्मान करें और प्यार करें। आप संघर्ष जानते हैं, सभी को संघर्ष का सामना करना पड़ा, आप जिस संघर्ष का सामना कर चुके हैं उसे अन्य किसी के लिए आसान बनाएं।'

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया, 'हम सब कुछ कर सकते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा करें! महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने लिखा, 'सभी खूबसूरत लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। सभी की बधाई की आभारी हूं। उन पुरुषों का सम्मान करती हूं, जो महिलाओं के उत्सव समारोह का हिस्सा हैं। सभी को प्यार।'

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने लिखा, 'माताएं, बेटियां, पत्नियां सभी हमारे जीवन की प्रेरक हैं। सभी ने बाधाओं के खिलाफ काम किया, सभी का धन्यवाद। महिला दिवस की शुभकामनाएं!'

हेमा मालिनी

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'महिला दिवस की सभी को बधाई। आपकी सभी इच्छाएं और आकांक्षाएं पूरी हों।'प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'इस महिला दिवस पर प्रत्येक लड़की प्रत्येक महिला का अभिवादन करें।'

Top Story