X

PICS: आकाश-श्लोका की प्री-इंगेजमेंट पार्टी, प्रियंका-निक और शाहरुख-गौरी समेत ये सितारे हुए शरीक

News Nation Bureau New Delhi 29 June 2018, 09:03:49 AM
Follow us on News
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स (इंस्टाग्राम)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके पहले मुंबई स्थित एंटीलिया हाउस में प्री-इंगेजमेंट पार्टी आयोजित की गई। इस सेरेमनी में देश की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं।

पार्टी में नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा (इंस्टाग्राम)

इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर, गौरी खान, शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर जैसे तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

श्लोका मेहता (इंस्टाग्राम)

श्लोका मेहता, हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। प्री-इंगेजमेंट पार्टी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

शाहरुख खान और गौरी (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। दोनों ब्लैक कलर के ड्रेस में काफी जंच रहे थे।

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि (इंस्टाग्राम)

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि भी प्री-इंगेजमेंट पार्टी में शरीक हुए। दोनों रेड कलर के आउटफिट में पहुंचे थे।

आलिया भट्ट (इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी में पार्टी में शामिल हुईं। वह सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अयान, रणबीर कपूर और करण जौहर (इंस्टाग्राम)

इस पार्टी में अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और करण जौहर भी शरीक हुए।

Top Story