.

पुडुचेरी विधानसभा ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

पुडुचेरी विधानसभा ने देश के चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-2’ के सफल प्रक्षेपण के लिए मंगलवार को इसरो (ISRO) की सराहना की.

BHASHA
| Edited By :
23 Jul 2019, 05:36:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

पुडुचेरी विधानसभा ने देश के चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-2’ के सफल प्रक्षेपण के लिए मंगलवार को इसरो (ISRO) की सराहना की. विधानसभा का दूसरे दिन का सत्र शुरू होते ही विपक्षी अन्नाद्रमुक सदस्य ए अन्बालगन ने कहा कि इसरो ने अपने चंद्र अभियान के तहत रॉकेट के सराहनीय और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध प्रक्षेपण से देश को गौरवान्वित किया है.

उन्होंने चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष को बधाई दी.

सदन में विभिन्न दलों के विधायकों ने भी अंतरिक्ष एजेंसी को बधाई दी. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्र को इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-2 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने के उनके ऐतिहासिक कार्य के लिए पुरस्कार देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:सड़क हादसे पर अब लगेगा लगाम, लोकसभा में पास हुआ मोटर व्हीकल संसोधन बिल

चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को एक बड़ी उपलब्धि करार देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसरो की जीत पर गर्व है.

देश के दूसरे चंद्र अभियान ‘चंद्रयान-2’ का सोमवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया.