यशवंत के वार पर राजनाथ का प्रहार, बोले- भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का लोहा दुनिया ने माना
अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कई सवाल उठाये हैं। जिसके बाद से केंद्र की मोदी सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।
highlights
- यशवंत सिन्हा के लेख पर राजनाथ सिंह का जवाब, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है
- यशवंत सिन्हा ने कहा, गिरती अर्थव्यवस्था में नोटबंदी ने आग में घी डालने का का किया
नई दिल्ली:
अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कई सवाल उठाये हैं। जिसके बाद से केंद्र की मोदी सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'विश्व में भारत की पहचान एक तेजी के साथ वृद्धि करती अर्थव्यवस्था के तौर पर हो रही है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी छवि काफी मजबूत है।'
मोदी कैबिनेट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब यशवंत सिन्हा से जुड़ा सवाल पत्रकारों ने पूछा तब , राजनाथ सिंह और रविशंकर दोनों असहज हो गए और आपस में बात करने लगे। सवाल का जवाब दिए बिना जाने लगे, लेकिन बाद रविशंकर और राजनाथ सिंह ने बात कर इस सवाल का गोलमोल जवाब दिया।
आपको बता दें कि बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने 'सुपरमैन' वित्तमंत्री अरुण जेटली पर भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ने और इसके बाद उत्पन्न 'आर्थिक सुस्ती' से कई सेक्टरों की हालत खस्ता होने के लिए निशाना साधा है।
और पढ़ें: यशवंत सिन्हा के समर्थन में आए राहुल बोले- अर्थव्यवस्था चौपट, सीट बेल्ट बांध लें
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित लेख में सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं कि उन्होंने बहुत करीब से गरीबी को देखा है और उनके वित्तमंत्री भी सभी भारतीयों को गरीबी करीब से दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था में नोटबंदी ने आग में घी डालने का और बुरी तरह लागू किए गए जीएसटी से उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है और कई इस वजह से बर्बाद हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जीडीपी दर गणना की पुरानी पद्धति वर्ष 2015 में नहीं बदली होती तो यह अभी वास्तव में 3.7 प्रतिशत या इससे कम रहती।
और पढ़ें: यशवंत सिन्हा के लेख पर चिंदबरम के तीखे सवाल- क्या सरकार स्वीकार करेगी सच?