.

अटल जी के इन वीडियो को देखकर छलक उठेंगे आपके आंसू...

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। एक शानदार जीवन जीने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया को अलविदा कह गए।

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Aug 2018, 08:38:21 PM (IST)

नई दिल्ली:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। एक शानदार जीवन जीने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन यादों, तस्वीरों और वीडियो के जरिए वे हमेशा हमारे बीच जिंदा रहेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी एक जिंदादिल शख्सियत में शुमार थे। अटल जी का एक वीडियो उनकी इसी जिंदादिली को दिखाता है जिसमें वो डांस करते नजर आते हैं। वीडियो होली का है जिसमें वो लोगों के साथ ठुमके लगा रहे हैं।

2003 में राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार समारोह में पूर्व प्रधामंत्री अटल जी एक बच्चे को गोद में उठाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं।

ANI ARCHIVES #WATCH Former PM #AtalBihariVajpayee lifts a young bravery award winner at the 2003 National Bravery Award ceremony. pic.twitter.com/oVYV47D4ov

— ANI (@ANI) August 16, 2018

एक वीडियो में अटल बिहारी वाजपेयी पीएम मोदी को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं जब वो बीजेपी के कार्यकर्ता हुआ करते थे।

ARCHIVE: When Prime Minister #AtalBihariVaajpayee met BJP worker Narendra Modi pic.twitter.com/VgmxgJaKrZ

— ANI (@ANI) August 16, 2018

बता दें कि आज यानी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया। 93 साल के अटल जी 11 जून से एम्स में भर्ती थे।

और पढ़ें : अटल बिहारी के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक, जानें क्या हैं नियम