.

कपिल शर्मा और मशहूर गुलाटी की जोड़ी नए शो के साथ छोटे पर्दे पर करेगी एंट्री!

फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा सुर्ख़ियों में छाये रहे। कॉमेडी जगत के ये दोनों सितारें एक साथ फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे है।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 Nov 2017, 08:59:24 PM (IST)

नई दिल्ली:

फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा सुर्ख़ियों में छाये रहे। सालों से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे कॉमेडियंस ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी जिसके चलते फैंस काफी निराश हो गए, लेकिन अब दोनों कॉमेडियंस के फैंस के लिए खुशखबरी है।

कॉमेडी जगत के ये दोनों सितारें एक साथ फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे है। खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा अपने साथी सुनील ग्रोवर को वापस शो में लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे है।

मिड-डे से बातचीत के दौरान कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि वे एक बार फिर सुनील ग्रोवर के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। सुनील इस समय कनाडा में है। कपिल ने बताया कि जैसे ही सुनील विदेश से वापस आएंगे तब वे दोनों दोबारा मिलेंगे और एक नया शो करने की बात करेंगे। कपिल ने कहा, उम्मीद है हम साथ में फिर नजर आएंगे।

और पढ़ें: 'शादी में जरूर आना' मूवी रिव्यू: प्यार में टूटे राजकुमार राव के इंतकाम की कहानी

कपिल और सुनील के फैंस दोनों को एक साथ काम करते हुए देखने के लिए बेहद उत्साहित है। एक बार फिर दोनों कॉमेडियंस दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरेंगे।

बता दें कि फ्लाइट में हुए झगड़े के बाद सुनील समेत अन्य कॉमेडियंस ने शो को अलविदा कह दिया था, जिसके चलते लगातार टीआरपी गिरती जा रही थी। गिरती टीआरपी के कारण कई सितारों ने शो से दूरी बना ली थी जिसके चलते कपिल शर्मा डिप्रेशन का शिकार हो गए थे।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर जल्द ही दर्शकों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। कपिल की फिरंगी फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि कपिल ने बॉलीवुड में डेब्यू 'किस किस को प्यार करूं' से किया था। यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।

कपिल को प्रसिद्धि उनके कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' से मिली थी।

और पढ़ें: 'पद्मावती': विवाद बढ़ता देख संजय लीला भंसाली ने जारी किया वीडियो, अफवाहों पर लगाया विराम