.

गोरी मेम ने तिवारी जी को अंखियों से मारी गोली, गोविंदा के गाने पर थिरके स्टार्स

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर है' के तिवारी और गोरी मेम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Apr 2018, 03:54:46 PM (IST)

नई दिल्ली:

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर है' के तिवारी और गोरी मेम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। रेट्रो अंदाज़ में भाबीजी और तिवारी गोविंदा के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस करते हुए नज़र आ रहे है।

दोनों का बिंदास अंदाज़ फैंस को भी खूब पसंद आया और तारीफों से कमेंट बॉक्स को गुलज़ार कर दिया है। इस डांस वीडियो को अनीता भाबी का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

तिवारी और अनीता भाबी गोविंदा और रवीना की 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हे राजा' के गाने पर थिरकते हुए नज़र आ रहे है। मनोरंजन से लबरेज इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

और पढ़ें: स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की 115वीं जयंती पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

बता दें कि शो में अनीता का किरदार निभा रही सौम्या शाहिद और करीना कपूर की हिट फिल्म 'जब वी मेट' में नज़र आ चुकी है। इसके आलावा सौम्या छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय शो'डांस इंडिया डांस' की एंकरिंग कर चुकी है।

और पढ़ें: दलित आंदोलन में हिंसा से बिगड़े हालात, हरकत में आया गृह मंत्रालय