.

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की 115वीं जयंती पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की आज 115 वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। कमलादेवी का जन्म 3 अप्रैल, 1903 को हुआ था।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 Apr 2018, 07:46:04 AM (IST)

नई दिल्ली:

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की आज 115 वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। कमलादेवी का जन्म 3 अप्रैल, 1903 को हुआ था।

कमलादेवी का भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में अतुल्य योगदान है। आज भारत में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, संगीत नाटक एकेडमी , क्राफ्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया जैसे जाने-माने संस्थान कमलादेवी की दूरदृष्टि का परिणाम है।

भारत की समाजसुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म कर्नाटक के मंगलोर में हुआ था। महज 14 साल की उम्र में कमलादेवी की शादी हो गयी थी लेकिन दो साल बाद उनके पति का निधन हो गया था।

कमलादेवी फिल्म के क्षेत्र में भी हाथ आ चुकी है। उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की पहली साइलेंट फिल्म में काम किया था। कमलादेवी 'मृच्छकटिका' (1931) , 'तानसेन , 1943 में आई शंकर पारवती और अन्य कई फिल्मों में नज़र आ चुकी है।

कमलादेवी ने आजादी के आंदोलन में भी अपना योगदान दिया। कमलादेवी भारत की नेशनल एकेडमी ऑफ म्यूज़िक, डांस एंड ड्रामा द्वारा सम्मानित किया गया सर्वोच्च सम्मान संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप की प्राप्तकर्ता है। इसके आलावा कमलादेवी किताबें भी लिख चुकी है।

और पढ़ें: दलित आंदोलन में हिंसा से बिगड़े हालात, हरकत में आया गृह मंत्रालय