.

प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने बनाया अपना स्नैक, परिणीति बोलीं- ये क्या चल रहा है...

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं

News Nation Bureau
| Edited By :
30 Aug 2021, 12:22:44 PM (IST)

highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने निक साथ शेयर की तस्वीर
  • तस्वीर में दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं
  • प्रियंका की तस्वीर पर परिणीति ने मजेदार कमेंट किया है

 

नई दिल्ली:

फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही बॉलीवुड की फिल्मों में कम नजर आती हों मगर सोशल मीडिया के जरिए वो अपने दुनियाभर के फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कोई दोनों की तारीफ कर रहा है तो कई बोल रहा है कि बीच पर ये क्या चल रहा है.

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा जमकर कर रही हैं वर्कआउट, Video में दिखाए एब्स

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस मस्तीभरे अंदाज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'स्नैक'. जिस पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए पूछा, 'जीज! मिमी दीदी! यहां क्या चल रहा है. फैमिली इंस्टाग्राम पर है. बंद आंखों के साथ लाइक बटन हिट करने की कोशिश कर रही हूं.'  परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के इस मजेदार कमेंट पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों की टांग खिचाई कर रहे हैं.

बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बीते दिनों प्रियंका से मिलने विदेश पहुंची थीं. दोनों बहनों ने वहां साथ में खूब टाइम स्पेंड किया. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बारे में बात करें तो वो एक्ट्रेस के साथ-साथ अब बिजनेस वुमन भी बन चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम SONA है. हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) भी इस रेस्टोरेंट में पहुंचे थे जहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं. बता दें कि ‘क्वांटिको' और ‘बेवाच' में काम करके प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं.