.

परिणीति चोपड़ा ने भाई शिवांग के संग गाया गाना, देखें Video

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक ऐसा ही वीडियो जिसमें वह अपने भाई के साथ सुर मिलाती हुईं नजर आ रही हैं

News Nation Bureau
| Edited By :
26 Sep 2021, 02:57:14 PM (IST)

highlights

  • परिणीति चोपड़ा ने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ शेयर किया वीडियो
  • वीडियो में दोनों गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं
  • दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में इन दिनों सिंगर भाई और बहनों की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है. लेकिन क्या आपने किसी एक्ट्रेस को उसके भाई के साथ गाना गाते हुए देखा है. अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक ऐसा ही वीडियो जिसमें वह अपने भाई के साथ सुर मिलाती हुईं नजर आ रही हैं. परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. परिणीति ने अपनी फिल्म में गाना भी गाया था. इसके अलावा भी परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सिंगिग वीडियो शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: गोवा में यूं वेकेशन इंजॉय कर रही हैं अमीषा पटेल, Video में दिखा बोल्ड अवतार

          View this post on Instagram                      

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर से सुर मिलाते हुए नजर आ रही हैं. परिणीति का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने भाई के साथ फिल्म कलंक के टाइटल ट्रैक को पूरे सुर के साथ गाती हुईं नजर आ रही हैं. दोनों के इस जबरदस्त वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और साथ ही साथ फैंस कमेंट करते हुए भाई-बहन की जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, '8 साल की उम्र से हम साथ गा रहे हैं. म्यूजिक स्कूल में भी साथ गए. अब हम गाते हुए एक-दूसरे के मूव्स का अनुमान लगा सकते हैं'. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के करियर की बात करें तो उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी. इस फिल्म के बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) कई हिट फिल्में दे चुकी हैं. हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आई थीं. वहीं आने वाले समय में परिणीति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी.