.

SEE PICS: मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर इंस्टाग्राम पर भी हैं काफी एक्टिव

प्रियंका चोपड़ा के बाद यह खिताब अपने नाम करने वाली हरियाणा की मानुषी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Nov 2017, 08:18:50 PM (IST)

नई दिल्ली:

चीन में 17 सालों के लंबे अतंराल के बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाद यह खिताब अपने नाम करने वाली हरियाणा की मानुषी इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन पिक्चर्स में वह बेहद खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। मिस हरियाणा रह चुकी मानुषी की यह तस्वीरें आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं।

मानुषी ने 54वें फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वहीं पहली रनर अप जम्मू कश्मीर की सना दुआ रहीं और दूसरी रनर अप बिहार की प्रियंका कुमारी बनीं।

और पढ़ें: हरियाणा की छोरी ने मारी बाजी, मानुषी छिल्लर बनीं एफबीबी फेमिना मिस इंडिया 2017

इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज पर मुझे अपनी जिंदगी में विश्वास है और वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।