करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव संग की तीसरी शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक 13 अप्रैल को दिल्ली में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी में केवल उनके परिवार जन ही शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक संजय अपने दोस्तों और करीबियों के लिए न्यू यार्क में रिसेप्शन पार्टी देगें।
इसे भी पढ़ें: करीना और करिश्मा ने मनाया पापा रणधीर का बर्थडे, देखें पार्टी की तस्वीरें
संजय कपूर की यह तीसरी शादी है और करिश्मा कपूर से शादी से पहले भी उनका एक तलाक हो चुका है। बताया जाता है कि प्रिया और संजय का अफेयर पिछले 5 साल से चल रहा था। करिश्मा से पहले संजय की शादी फैशन डिजाइनर नंदिता मथानी के साथ हुई थी।
वहीं दिल्ली की एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं प्रिया की यह दूसरी शादी है। प्रिया ने इससे पहले होटल इंडस्ट्री में बड़ा नाम रखने वाले विक्रम चटवाल के साथ शादी की थी।
इसे भी पढ़ें: करिश्मा के कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल लेने जा रहे हैं तलाक, पत्नी को बताया मानसिक रुप से बीमार!
इस शादी की चर्चा पिछले महीने से ही हो रही थी। बता दें कि करिश्मा और संजय पिछले साल अलग हो गए थे। दोनों के तलाक की वजह करिश्मा ने प्रिया चटवाल को ही बताया था।