.

करीना कपूर खान के बर्थडे पर गार्डन में फूल से खेलते दिखे तैमूर अली, देखें वायरल फोटो

करीना हाल ही में दिल्‍ली में शुरू हुई 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में तैमूर को लेकर आई थीं।

News Nation Bureau
| Edited By :
21 Sep 2017, 02:01:58 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड की बेबी यानि करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनके नन्हे साहबजादे तैमूर अली खान छाए हुए हैं।

तैमूरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें वह गार्डन में बैठे फूलों से खेल रहे हैं। तैमूर इस तस्वीर में बेहद प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि जैसे ही तैमूर की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है, वह तुरंत वायरल हो जाती है।

ये भी पढ़ें: एक सुपरहिट बायोपिक... अब दूसरी में नजर आ सकते हैं सुशांत!

हाल ही में नन्हे तैमूर अपने बेस्ट फ्रेंड के घर उनके साथ खेलने पहुंच गए थे। उनके ये बेस्ट फ्रेंड और कोई नही बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य थे।

वहीं करीना हाल ही में दिल्‍ली में शुरू हुई 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में तैमूर को लेकर आई थीं। एयरपोर्ट पर तैमूर की रोते हुए फोटोज भी वायरल हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: त्राल में आतंकी हमला, 3 नागरिक की मौत, 7 सीआरपीएफ जवान घायल