.

करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर की नई फोटो हुई वायरल, स्विटरलैंड में मना रहे वेकेशन

तैमूर ने 20 दिसंबर को पटौदी पैलेस में अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

News Nation Bureau
| Edited By :
29 Dec 2017, 09:04:29 AM (IST)

मुंबई:

पटौदी हाउस में तैमूर अली खान का पहला जन्मदिन मनाने के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान अब नए साल का जश्न मना रहे हैं। तीनों इस वक्त स्विटजरलैंड में हैं। करीना, सैफ और तैमूर के वेकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में सैफ और करीना ने ब्लैक कलर का जैकेट पहना है। वहीं तैमूर ने भी ब्लैक जैकेट पहना है और वह एक ट्रॉली में बैठे हुए हैं। तैमूर फोटो में बहुत क्यूट लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: B'day: 60 के दशक में 'काका' के पास थी सबसे महंगी कार, जानें रोचक बातें

तैमूर ने 20 दिसंबर को पटौदी पैलेस में अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार था। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

वहीं तैमूर को बर्थडे पर एक खास गिफ्ट मिला था। जनकारी के मुताबिक, करीना की न्यूट्रिशियन रुजुता दिवेकर ने तैमूर को उनके नाम का जंगल तोहफे में दिया है। यह जंगल 1 हजार स्कवॉयर फिट में फैला है। इसमें कई तरह के फूलों और फलों की खेती की गई है।

ये भी पढ़ें: मौनी रॉय के बाद 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की भी चमकी किस्मत