.

इलियाना डिक्रूज ने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ किया लिप-लॉक, शेयर की ये फोटो

इलियाना और उनके ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। यह जोड़ी अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ नजर आती रही है।

News Nation Bureau
| Edited By :
18 Sep 2017, 02:02:05 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी किसी विवाद में शामिल नहीं होती हैं, लेकिन वह कथित ब्वॉयफ्रेंड के बारे में चर्चा करने से पीछे नहीं हटती हैं।

दरअसल इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ लिप-लॉक कर रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं रोहिंग्या, ISI से जुड़े हैं तार: केंद्र

बता दें कि इलियाना और उनके ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू का रिश्ता बॉलीवुड से छिपा नहीं है। यह जोड़ी अक्सर किसी ना किसी इवेंट में साथ नजर आती रही है।

इलियाना हाल ही में अजय देवगन के साथ 'बादशाहो' में नजर आई थीं। वह अपनी अपकमिंग मूवी में भी अजय के साथ रोमांस करेंगी। 'रेड' मूवी अगले साल 16 मार्च को रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें: कास्टिंग काउच को लेकर कृति सेनन ने किया ये खुलासा