.

Diwali 2022: Anand Pandit की दिवाली पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, वायरल हुई फोटोज  

दिपावली के त्योहार के अवसर पर सभी लोग पार्टी करते हैं फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं.

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Oct 2022, 11:03:20 AM (IST)

New Delhi:

दिपावली के त्योहार के अवसर पर सभी लोग पार्टी करते हैं फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हैं. बी- टाउन के सितारों के बीच भी यह सब काफी जोरो शोरों से चल रहा है. बॉलीवुड के कई स्टार्स ने हाल ही में दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जिनमें एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) जैसे कई सितारे शामिल हैं. साथ ही अब फिल्म निर्माता आनंद पंडित (Aanand Pandit) ने भी कल रात एक ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड के ज्यादातर हाई-प्रोफाइल हस्तियों ने हिस्सा लिया.

          View this post on Instagram                      

A post shared by @varindertchawla

          View this post on Instagram                      

A post shared by @varindertchawla

आपको बता दें कि, दिवाली पार्टी में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan), कृति सैनन (Kriti Sanon), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra), अजय देवगन (Ajay Devgan), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) भी इस पार्टी में शामिल हुए. सारे सितारों ने एथनिक ग्लैम अवतार में शिरकत करके पार्टी में चार चांद लगा दिए थे और ये पैपराजी अकाउंट की शेयर की हुई फोटोज में देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें - Diwali 2022: Prabhas के जन्मदिन के मौके पर Adipurush का नया पोस्टर हुआ रिलीज

ऐसा लगता है कि शहर भर में कई दीवाली मनाई गई हैं. आनंद पंडित की पार्टी के साथ-साथ स्टार-स्टडेड एकता कपूर की भी पार्टी हुई. जिसमें कई स्टार्स प्रेजेंट रहे. इस हफ्ते कई ऐसी दिवाली पार्टियों की बाढ़ आ गई है, जिनमें रमेश तौरानी (Ramesh Taurani) की दिवाली पार्टी, मनीष मल्होत्रा का गेट-टुगेदर, और कृति सैनन (Kriti Sanon) की पार्टी शामिल है. 

          View this post on Instagram                      

A post shared by @varindertchawla

          View this post on Instagram                      

A post shared by @varindertchawla

          View this post on Instagram                      

A post shared by @varindertchawla