In Pics: बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने शादी की सालगिरह पर शेयर की बोल्ड तस्वीरें
करण ने बिपाशा के लिए खुद हाथों से कार्ड बनाया और एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्हें ये दिया।
नई दिल्ली:
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के एक साल पूरे कर लिए हैं। शादी की पहली सालगिरह दोनों ने गोवा में मनाई।
खबरों मानें तो शुक्रवार को बिपाशा अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाने के लिए दुबई से गोवा पहुंची, लेकिन उनसे पहले उनके पति करण ने गोवा पहुंचकर उन्हें सरप्राइज कर दिया।
करण ने बिपाशा बसु के लिए खुद हाथों से कार्ड बनाया और एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्हें ये दिया।
बिपाशा बसु ने अपनी और करण की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। वहीं इससे एक दिन पहले उन्होंने अपने मस्ती भरों पलों का वीडियो भी शेयर किया था।
बिपाशा बसु ने लिखा- प्यार में एक बार फिर से जुड़ते हुए, मस्ती का वक्त #monekylove।
करण ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- वह हर चीज को आसान बना देती है। बिपाशा पिछले कुछ वक्त से अपने घर से दूर सलमान खान की आने वाली फिल्म का हिस्सा बनी हुई थीं।
बता दें पिछले साल 30 अप्रैल 2016 को यह दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों एक साथ फिल्म 'एलोन' में भी नजर चुके हैं।