.

फरहान अख्तर-अधुना के तलाक के बाद 'हाफ गर्लफ्रेंड' की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने दिया ये चौंकाने वाला बयान

फरहान और श्रद्धा ने 11 नवंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन 2' में साथ काम किया है। इसके बाद श्रद्धा का नाम फरहान से जोड़ा गया।

News Nation Bureau
| Edited By :
03 May 2017, 04:52:59 PM (IST)

मुंबई:

'रॉक ऑन 2' में काम करने के बाद आपने अक्सर फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की नजदीकियों को लेकर खबरें पढ़ी होंगी, लेकिन इन्होंने कभी इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की। फरहान और उनकी पत्नी अधुना भबानी ने हाल ही में अपने 16 सालों के रिश्ते को तोड़ दिया। उनकी तलाक की अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है, यानी अब दोनों आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं।

इन सब के बीच एक बार फिर श्रद्धा कपूर से फरहान अख्तर के बारे में पूछा गया। ऐसे में 'हाफ गर्लफ्रेंड' की एक्ट्रेस ने साफ कहा कि किसी भी चीज की कल्पना करने का लेवल क्या हो सकता है..यह सोच पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा, 'मैं इन सब बातों से दूर रहना चाहती हूं और अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं।'

ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर और अधुना के अलावा इन बॉलीवुड जोड़ियों ने एक-दूसरे को कहा 'अलविदा'

फरहान और श्रद्धा ने 11 नवंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉक ऑन 2' में साथ काम किया है। इसके बाद श्रद्धा का नाम फरहान से जोड़ा गया। यह खबर आई कि श्रद्धा अपने माता-पिता का घर छोड़ फरहान के साथ रहने लगी थीं, लेकिन इस बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था।

यहां तक कि यह भी खबर मिली कि फरहान की 16 साल की शादी टूटने की वजह श्रद्धा ही हैं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)