.

दोनों सीट पर जीते हेमंत सोरेन, रघुवर को 'सरयू' पार करने के लाले

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है. राज्य में झामुमो गठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी और झामुमो) की सरकार बनने के आसार है.

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Dec 2019, 06:51:16 PM (IST)

रांची:

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना चल रही है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, 29 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है, वहीं विपक्षी झामुमो 24, कांग्रेस 14 और राजद 4 सीटों पर आगे है. इसके अलावा जेवीएम (पी) तीन पर और आजसू भी तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं. इन रुझानों के बाद से राज्य में झामुमो गठबंधन (कांग्रेस-आरजेडी और झामुमो) की सरकार बनने के आसार है. हालांकि चुनाव नतीजों के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो जाएगी.

19:21 (IST)

दोनों सीट पर जीते हेमंत सोरेन, रघुवर को 'सरयू' पार करने के लाले

18:45 (IST)

यह क्षेत्रीय चुनाव था हम क्षेत्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़े थे - हेमंत सोरेन

18:44 (IST)

झारखंड की जनता इस चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही थी- हेमंत सोरेन

18:44 (IST)

रघुवर दास ने किया सत्ता का दुरुपयोग- हेमंत सोरेन

18:43 (IST)

पहले दूसरे चरण में डबल इंजन की सरकार का एक इंजन फेल हो गया - हेमंत सोरेन

18:15 (IST)

दुमका विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन 13188 वोटों से जीते

17:27 (IST)

आज आए झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि लोग गैर-भाजपा दलों के साथ हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद, लोगों ने झारखंड में भी भाजपा को सत्ता से दूर रखने का फैसला किया है ः राकांपा प्रमुख शरद पवार 

17:20 (IST)

हेमंत सोरेन ने तेजस्वी को दिया धन्यवाद

17:08 (IST)

हेमंत सोरेन ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का धन्यवाद दिया

16:58 (IST)

मेरे लिए आज संकल्प लेने का दिन- हेमंत सोरेन

17:01 (IST)

रांची में हेमंत सोरेनः झारखंड की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया.

16:57 (IST)

रांचीः राज्य के मतदाताओं का मैं बहुत आभार प्रकट करता हूं- हेमंत सोरेन 

16:55 (IST)

झारखंड के लोगों के लिए उत्साह का दिन

16:52 (IST)

अभी तक मतगणना का जो रुझान आया है उसमें झारखंड की जनता का जनादेश के लिए राज्य की जनता का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं- हेमंत सोरेन

16:51 (IST)

मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत सोरेन ने कहा - साथियों आज झारखंड प्रदेश का लगभग 40 दिन की चुनावी यात्रा समाप्त हो चुकी है.

14:36 (IST)

आगे के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी, उसने सिर्फ बांटने वाले मुद्दे उठाए- आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन के जीत की ओर अग्रसर होने पर खुशी जताते हुए सोमवार को दावा किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की. 

14:31 (IST)

झारखंड में गठबंधन को मिलेगा बहुमत, हेमंत होंगे मुख्यमंत्री- कांग्रेस

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा. हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए. सिंह ने कहा किहमने पहले ही घोषणा की है कि सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे.

14:29 (IST)

झारखंड में लोगों ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ वोट किया- खड़गे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा व राज्य में उसकी नीतियों के खिलाफ है. खड़गे ने कहा कि यह एक अच्छा परिणाम है और भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा दिखा है.

14:28 (IST)

नतीजों के बाद पार्टी अपना आकलन करेगी : अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा का कहना है कि 15 राउंड की मतगणना हो जाएगी, तब सही तस्वीर साफ हो जाएगी. अभी रुझानों के मुताबिक हार-जीत की बात कहना उचित नहीं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्हें भरोसा कि आखिर तक भाजपा अपनी जगह बना लेगी. नतीजों के बाद आजसू भी सैद्धांतिक और वैचारिक दृष्टि से भाजपा का साथ देगी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी चुनाव के बाद सभी बिंदुओं पर आकलन कर उचित निर्णय लेगी.

14:12 (IST)

जमशेदपुर ईस्ट से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने कहा कि मतगणना के आने वाले चरणों में लगभग 1500-2000 वोटों का अंतर रहेगा. उन्होंने कहा कि मैं 30,000 वोटों के अंतर से जीत सकता हूं.

13:59 (IST)

रघुबर दास ने सरकार बनाने का दावा किया

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दावा कि हम न केवल जीत रहे हैं, बल्कि हम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार भी बनाएंगे.

13:58 (IST)

हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है- तेजस्वी यादव

झारखंड चुनाव के रुझानों पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन के लिए क्लीन स्वीप होने जा रहा है. हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

13:56 (IST)

हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा- बाबूलाल मरांडी

रुझानों पर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के मुखिया बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिणाम उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं. हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा. हम वह भूमिका निभाएंगे जो लोगों के जनादेश ने हमें दी है. उन्होंने कहा कि नतीजे आने दीजिए, फिर हम बैठकर चर्चा करेंगे कि क्या करना है.