उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 66 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
News Nation Bureau
25 Jan 2017, 10:05:08 PM (IST)
highlights
- कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है
- कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया है
New Delhi:
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले बने गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी 403 विधानसभा सीटों में से 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के तहत 11 फरवरी को चुनाव होंगे।