.

आज ही के दिन भारत-पाक के बीच जंग में युद्ध विराम का ऐलान हुआ था, जानें आज का इतिहास

जानेंगे आज 23 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

News Nation Bureau
| Edited By :
23 Sep 2020, 10:50:57 AM (IST)

नई दिल्ली:

Today History- इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 23 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

और पढ़ें: Alert: कॉलेजों में अब नवंबर में शुरू होगा नया सत्र

23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं – (Important events of September 23)

1739 - रूस और तुर्की ने बेलग्राद शांति संधि पर हस्ताक्षर किए.

1803 - असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया.

1857 - रूस का जंगी जहाज लेफोर्ट फिनलैंड की खाड़ी में तूफान में घिरकर लापता, 826 लोगों की मौत.

1862 - महान राष्ट्रभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री का जन्म.1863 - राव तुला राम का निधन.

1879 - रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया.

1929 - बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई. यह शारदा कानून के नाम से जाना गया.

1955 - पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए.

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से देशभर में शुरू होंगी ग्रेजुएशन की क्लास- शिक्षा मंत्रालय की घोषणा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

1965 - भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में युद्धिवराम का ऐलान.

1976 - सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा.

1983 - कराची से अबुधाबी के लिए उड़ा गल्फ़ एयर का विमान आतंकियों ने उड़ाया.

2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए.

(भाषा इनपुट के साथ)