.

फेसबुक पर हुए प्यार के लिए बेटी ने दिया पिता को धोखा, घर से 1 लाख नकद और 7 लाख के जेवर उड़ाए

मुंबई में रहने वाली एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए पिता को ही 8 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। पुलिस ने प्रेमी और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
07 May 2017, 08:40:40 AM (IST)

नई दिल्ली:

मुंबई में रहने वाली एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए पिता को ही 8 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। पुलिस ने प्रेमी और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोकुलनगर में रहने वाले रहवासी संतोष छबुराव तुपे का टूव्हीलर बनाने का गैरेज है। इनके घर में 20 साल की बेटी नम्रता तुपे भी रहती है। नम्रता की कुछ दिन पहले पुणे में रहने वाले विनय विकास ढोबले से फ्रेंडशिप हो गई। धीरे-धीरे यह फ्रेंडशिप प्यार में तब्दील हो गई।

पित संतोष बेटी पर बहुत विश्वास करते थे इसलिए घर के सभी गहने उसके पास ही रखे थे, साथ ही करीब 1 लाख रुपए नकद भी। जिस तिजोरी में यह सब रखे हुए थे उसकी चाबी नम्रता के पास ही रहती थी।

और पढ़ें: रेस्टोरेंट में काम कर रहा है निर्भया का नाबालिग दोषी, 'आफ्टर केयर' के तहत किया शिफ्ट

विनय ने नम्रता से अपनी आर्थिक समस्याओं को बताकर धीरे-धीरे पैसे ऐंठना शुरू किया। ऐसा करते वक्त नम्रता को भी अपनी गलती का अहसास नहीं हुआ। नम्रता ने करीब डेढ़ महीने में ही 1 लाख नकद सहित 7 लाख के जेवर युवक को दे दिए।

शुक्रवार की रात जब पिता ने बेटी से चाबी मांगकर तिजोरी खोल कर देखी तो भौंचक्के रह गए। उसमें से नकदी और गहनें गायब थे। इसके बाद पिता ने नम्रता से पूछताछ की। बेटी ने पिता को सारी वारदात बताई। पिता ने पुलिस में अपनी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

और पढ़ें: सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, भारतीय नागरिक की अमेरिकी ने की हत्या