.

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, फोर्ब्स की सूची में लगातार 10वीं बार पहले नंबर पर काबिज़

फोर्ब्स मैगज़ीन 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 38 अरब डॉलर आंकी गई है।

News Nation Bureau
| Edited By :
05 Oct 2017, 02:56:43 PM (IST)

नई दिल्ली:

फोर्ब्स मैगज़ीन 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 38 अरब डॉलर आंकी गई है।

जबकि दूसरे नंबर पर विप्रो के चेयनमैन अजीम प्रेमजी हैं। अजीम प्रेमजी की संपत्ति करीब 19 अरब डॉलर आंकी गई है।

सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं हिंदुजा ब्रदर्स। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर आंकी गई है। 

इसके बाद चौथे नंबर पर हैं आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल जिनकी संपत्ति 16.5 अरब डॉलर आंकी गई है। 

इसके बाद पांचवे नंबर पर हैं पलोनजी मिस्त्री। शापोरजी पल्लोनजी ग्रुप के मालिक पलोनजी मिस्त्री की संपत्ति 16 अरब डॉलर आंकी गई है। 

अभी बाकी है अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर मोदी सरकार का इम्तिहान

छठे नंबर पर गोदरेज परिवार है और इनकी संपत्ति 14.4 अरब डॉलर आंकी गई है।

वहीं, सांतवे नंबर पर है एचसीएल टेक्नोलॉजी के शिव नादर जिनकी संपत्ति 13.6 अरब डॉलर आंकी गई है।

आठवें नंबर पर बिड़ला ग्रुप के आदित्य कुमार बिड़ला जिनकी संपत्ति 12.6 अरब डॉलर आंकी गई है।

नौवें नंबर पर हैं सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज़ के दिलीप सांघवी और इनकी संपत्ति 12.1 अरब डॉलर आंकी गई है।

दसवें नंबर पर है अडाणी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडाणी जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है। 

साल 2018 तक आईटी क्षेत्र में वैश्विक खर्च पहुंचेगा 3.7 खरब डॉलर तक

फोर्ब्स की इस सूची में सबसे कम उम्र के अरबपति है पेटीएम के विजय शेखर शर्मा। 39 साल के विजय शेखर शर्मा के की कुल संपत्ति 1.47 अरब डॉलर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन, आराध्या बना रही हैं कार्ड तो परिवार कर रहा है खास प्लानिंग

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें