अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन, आराध्या बना रही हैं कार्ड तो परिवार कर रहा है खास प्लानिंग
बिग बी की बेटी श्वेता नंदा, नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्या 10 अक्टूबर को मालवीद के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुंबई:
11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार जुट गया है। खबरों की मानें तो बच्चन परिवार इस बार बिग बी का जन्मदिन मालदीव में मनाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अपना जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए मालदीव की खास प्लानिंग हो रही है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं उनकी पोती आराध्या अपने हाथों से दादाजी के लिए कार्ड बना रही हैं।
ये भी पढ़ें: शाहरुख की बेटी सुहाना की ये फोटो इंटरनेट पर हुई VIRAL, क्या आपने देखा?
खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्या 10 अक्टूबर को मालवीद के लिए रवाना हो जाएंगे। अभिषेक बिग बी के लिए यॉट पार्टी (Yacht Party) भी प्लान कर रहे हैं।
अब 11 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि आखिर यह सेलिब्रेशन कितना खास होगा। बिग बी के फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आगाज कल से, जानिए 12 दिलचस्प बातें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य